जर्मनी के हैमबर्ग रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमले में 12 घायल
जर्मनी के हैमबर्ग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक हमलावर ने चाकू से हमला कर 12 लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। तीन घायलों की हालत गंभीर है। घटना के बाद रेलवे सेवाएं बाधित...

बर्लिन, एजेंसी। जर्मनी के हैमबर्ग रेलवे स्टेशन पर एक हमलावर ने शुक्रवार को चाकू से हमला कर 12 लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना शाम करीब छह बजे हुई जब स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ काफी थी। इसी दौरान एक हमलावर ने लोगों पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। खून से लथपथ लोगों को देख स्टेशन पर चीख पुकार मच गई। जर्मनी के रेल ऑपरेटर डॉयचे बान ने बताया कि हमले के बाद ट्रेन सेवा बाधित रही।
कई ट्रेन का मार्ग बदला गया जबकि कई ट्रेन को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया। हैमबर्ग पुलिस ने एक्स पर पोस्ट में बताया कि हमले के पीछे की साजिश का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पूरे स्टेशन परिसर की सुरक्षा कड़ी कर जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।