Mamata Banerjee Pays Tribute to Raja Ram Mohan Roy on His Birth Anniversary ममता ने राजा राममोहन राय को श्रद्धांजलि दी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMamata Banerjee Pays Tribute to Raja Ram Mohan Roy on His Birth Anniversary

ममता ने राजा राममोहन राय को श्रद्धांजलि दी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजा राममोहन राय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उन्हें भारतीय आधुनिकता का अग्रदूत बताया और कहा कि लोग रॉय को हर कदम पर याद करते हैं। राजा राममोहन...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 22 May 2025 06:12 PM
share Share
Follow Us on
ममता ने राजा राममोहन राय को श्रद्धांजलि दी

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने समाज सुधारक राजा राममोहन राय को गुरुवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। ममता ने उन्हें भारतीय आधुनिकता का अग्रदूत बताया। बनर्जी ने कहा कि लोग रॉय को जीवन के हर कदम पर याद करते हैं। बनर्जी ने ‘एक्स पर लिखा, “मैं भारतीय आधुनिकता के अग्रदूत एवं महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय को आज उनके जन्मदिन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। राममोहन राय भारतीय पुनर्जागरण की पहली प्रमुख हस्ती और प्रबुद्ध एवं राष्ट्रवादी भारत की कल्पना करने वाले दूरदर्शी थे। हम आज भी अपने जीवन के हर कदम पर उन्हें याद करते हैं।”

वर्ष 1772 में जन्मे राजा राममोहन रॉय एक प्रमुख समाज सुधारक, विद्वान और धार्मिक नेता थे, जिन्हें ‘भारतीय पुनर्जागरण का जनक भी कहा जाता है। उन्होंने सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक सुधारों की वकालत करके आधुनिक भारत को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजा राममोहन रॉय सती प्रथा को खत्म करने और विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के लिए भी जाने जाते हैं। 1833 में उनका निधन हो गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।