खेल : नेट सिवर-ब्रंट इंग्लैंड की महिला क्रिकेट कप्तान बनीं
नेट सिवर-ब्रंट इंग्लैंड की महिला क्रिकेट कप्तान बनीं लंदन। हरफनमौला नेट सिवर-ब्रंट को इंग्लैंड

नेट सिवर-ब्रंट इंग्लैंड की महिला क्रिकेट कप्तान बनीं लंदन। हरफनमौला नेट सिवर-ब्रंट को इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि वह हीथर नाइट की जगह लेंगी। नौ साल कप्तान रहीं नाइट ने लगातार खराब नतीजों के बाद इस्तीफा दे दिया था। तीन साल उप-कप्तान रहीं 32 वर्षीय सिवर-ब्रंट तीनों प्रारूपों में टीम की कप्तानी करेंगी। इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स को इस महीने की शुरुआत में जॉन लुईस की जगह टीम का मुख्य कोच बनाने के बाद सिवर-ब्रंट को कप्तानी सौंपी गई है। इंग्लैंड पिछले साल टी-20 विश्व कप के ग्रुप चरण में बाहर हो गया था और इस साल बहु-प्रारूप (टेस्ट, वनडे और टी-20) में खेली गई एशेज में ऑस्ट्रेलिया से 0-16 से हार गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।