ओडिशा में अधिकारियों के लिए एआई प्रशिक्षण अनिवार्य
ओडिशा सरकार ने सभी सरकारी अधिकारियों के लिए एआई प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया है। अधिकारियों को तीन महीने का ऑनलाइन एआई कोर्स करना होगा। मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने पत्र लिखकर जानकारी दी है कि यह कदम...

भुवनेश्वर, एजेंसी ओडिशा सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी अधिकारियों के लिए एआई प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया है। सरकार उसके लिए अधिकारियों को तीन महीने का ऑनलाइन एआई कोर्स प्रदान करने जा रही है।
प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने इस संबंध में सभी अधिकारियों को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है। पत्र के अनुसार सभी प्रशासनिक अधिकारियों को तीन महीने का ऑनलाइन एआई कोर्स करना होगा जिसके लिए प्रत्येक जिले के अधिकारियों को अनिवार्य रूप से कम से कम एक फाउंडेशन कोर्स में तो पंजीकरण कराना ही होगा।
आहूजा का कहना है कि ओडिशा सरकार का उद्देश्य प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के डिजीटल कौशल को बढ़ावा देते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। उनके अनुसार एआई के क्षेत्र में नवाचार आने वाले समय में शासन को एक नया आकार प्रदान करने में महती भूमिका निभाएगा।
अधिकारी ने बताया कि ये कोर्स बिल्कुल निशुल्क प्रदान किए जाएंगे जिन्हें सैद्धांतिक स्पष्टता व व्यावहारिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। सभी अधिकारियों को ये कोर्स तीन महीने के अंदर पूरे करने होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।