Odisha Journalists Arrested for Allegedly Framing Man in False Rape Case Leading to Suicide आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो पत्रकार गिरफ्तार, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsOdisha Journalists Arrested for Allegedly Framing Man in False Rape Case Leading to Suicide

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो पत्रकार गिरफ्तार

केंद्रपारा (ओडिशा) में दो पत्रकारों को एक व्यक्ति को दुष्कर्म के फर्जी मामले में फंसाने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मृतक ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था,...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 13 April 2025 09:24 PM
share Share
Follow Us on
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो पत्रकार गिरफ्तार

केंद्रपारा (ओडिशा), एजेंसी पुलिस ने एक व्यक्ति को दुष्कर्म के फर्जी मामले में फंसाने व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो पत्रकारों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार केंद्रपारा जिले में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने गुरुवार को पटकूरा थानाक्षेत्र में एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक पर एक महिला से दुष्कर्म का आरोप था। पुलिस ने उसके पास से सुसाइड नोट बरामद किया जिसमें उसने 31 वर्षीय महिला सहित दो पत्रकारों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी की शिकायत पर दोनों पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि आरोपी महिला अभी भी फरार है।

पुलिस का कहना है कि महिला पर दोनों पत्रकारों की मिलीभगत से व्यक्ति को दुष्कर्म के फर्जी मामले में फंसाने का आरोप है। दोनों पत्रकार एक निजी चैनल व एक यू ट्यूब चैनल से संबद्ध हैं। दोनों को अदालत में पेश किए जाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं महिला की तलाश जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।