Rajnath Singh Praises Indian Navy s Commitment to Maritime Security and IOR Coordination करवार नौसैनिक अड्डे के दौरे के बाद राजनाथ सिंह ने नौसेना की प्रशंसा की, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRajnath Singh Praises Indian Navy s Commitment to Maritime Security and IOR Coordination

करवार नौसैनिक अड्डे के दौरे के बाद राजनाथ सिंह ने नौसेना की प्रशंसा की

करवार (कर्नाटक), एजेंसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 6 April 2025 09:20 PM
share Share
Follow Us on
करवार नौसैनिक अड्डे के दौरे के बाद राजनाथ सिंह ने नौसेना की प्रशंसा की

करवार (कर्नाटक), एजेंसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने और हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) के देशों के साथ समन्वय की असाधारण प्रतिबद्धता के लिए भारतीय नौसेना की सराहना की। सिंह ने एक दिन पहले ही रणनीतिक रूप से अहम कर्नाटक स्थित करवार बेस से आईओएस पोत सागर को हरी झंडी दिखाई थी। सिंह ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेते देखा जा सकता है, जिसमें नौसेना कमांडरों के सम्मेलन, 2025 के पहले चरण में भाग लेना भी शामिल है। सिंह ने शनिवार को नौसैनिक अड्डे का दौरा किया था।

रक्षा मंत्री ने कहा, करवार नौसेना अड्डे पर एक दिन। राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर पांच अप्रैल 2025 को भारत, भारतीय नौसेना और हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) के लिए वास्तव में उल्लेखनीय मील का पत्थर देखने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा, महासागर की सच्ची भावना के अनुरूप, भारतीय नौसेना समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने, हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के साथ जुड़ने तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए अपनी असाधारण प्रतिबद्धता जारी रखे हुए है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।