Shahdara Bar Association Elections Over 80 Voter Turnout in Peaceful Polls शाहदरा बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, 80 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsShahdara Bar Association Elections Over 80 Voter Turnout in Peaceful Polls

शाहदरा बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, 80 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

शाहदरा बार एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। शनिवार को हुए चुनाव में 80% से अधिक मतदान हुआ, जिसमें 5138 पंजीकृत वकीलों में से अधिकांश ने भाग लिया। 12 पदों के लिए 85 उम्मीदवार थे और चुनाव...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 24 May 2025 08:51 PM
share Share
Follow Us on
शाहदरा बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, 80 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

नोट: चुनाव का परिणाम देर रात में आने के बाद अपडेट कर दिया जाएगा। नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। शाहदरा बार एसोसिएशन के बहुप्रतीक्षित चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए हैं। शनिवार को हुए चुनाव में वकीलों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और 80 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। कुल 5138 पंजीकृत वकीलों में से अधिकांश ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत किया। इस बार एसोसिएशन के 12 पदों के लिए कुल 85 उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कुल 30 मतदान बूथ बनाए गए थे।

खास बात यह रही कि इनमें से तीन बूथ महिलाओं के लिए और एक बूथ दिव्यांग मतदाताओं के लिए आरक्षित किया गया था, जिससे सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक लगातार चलता रहा। पूरे दिन वकीलों में भारी उत्साह देखा गया। मतदाताओं ने लंबी कतारों में खड़े होकर अपने मत दिए। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश तलवंत सिंह को चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनकी देखरेख में पूरा चुनाव पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।