ट्रंप के समधी होंगे फ्रांस के नए राजदूत
अमेरिकी सीनेट ने चार्ल्स कुशनर को फ्रांस के राजदूत के रूप में नियुक्त किया है। कुशनर, जो राष्ट्रपति ट्रंप के दामाद के पिता हैं, पर पहले कर चोरी और अवैध दान के आरोप लगे थे, लेकिन ट्रंप ने उन्हें माफ कर...

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी सीनेट ने रियल एस्टेट कारोबारी चार्ल्स कुशनर की फ्रांस के राजदूत के रूप में नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। कुशनर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जैरेड कुशनर के पिता हैं। कर चोरी और चुनाव प्रचार अभियान के दौरान अवैध रूप से दान करने के आरोप में सालों पहले दोषी ठहराए गए चार्ल्स कुशनर को दिसंबर 2020 में ट्रंप ने माफी दे दी थी। कुशनर के पक्ष में 45 के मुकाबले 51 मत पड़े। वह ‘कुशनर कंपनीज नामक रियल एस्टेट फर्म के संस्थापक हैं। उनके बेटे जैरेड ट्रंप के पूर्व कार्यकाल में व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार रह चुके हैं।
जैरेड कुशनर की शादी ट्रंप की सबसे बड़ी बेटी इवांका से हुई है। ट्रंप ने पिछले साल नवंबर में चार्ल्स कुशनर को नामित करने के अपने इरादे की घोषणा करते समय उन्हें एक कुशल कारोबारी, परोपकारी और सौदा करने में माहिर शख्स बताया था। इस महीने की शुरुआत में अपने नाम पर पुष्टि के लिए सीनेट में सुनवाई के दौरान कुशनर ने कहा था कि वह फ्रांस के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि दोनों देशों के महत्वपूर्ण आर्थिक संबंधों में अधिक संतुलन लाया जा सके और वह फ्रांस को रक्षा क्षेत्र में अधिक निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।