पंजाब में दरोगा की गोली मारकर हत्या
- एक सिपाही भी घायल, 20 लोग हिरासत में - तरनतारन में दो

- एक सिपाही भी घायल, 20 लोग हिरासत में - तरनतारन में दो समूहों के बीच झड़प के दौरान हुई घटना
तरनतारन, एजेंसी। पंजाब के तरनतारन में गुरुवार को दो समूहों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान एक दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार घटना बुधवार शाम की है। कोट मोहम्मद खान गांव में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प की सूचना पर एक पुलिस टीम वहां पहुंची थी। टीम में 56 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह भी शामिल थे। वह उग्र लोगों को शांत करने का प्रयास कर रहे थे तभी उन्हें गोली मार दी गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोइंदवाल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। तरनतारन के एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि वारदात स्थल पर हेड कांस्टेबल हरविंदर सिंह ईंट लगने से घायल हो गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सब-इंस्पेक्टर के परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा पंजाब पुलिस कल्याण बीमा से एक करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।