BJP Workers Honor Soldiers with Tricolor Rally in Greater Noida Amid India-Pakistan Tensions सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsBJP Workers Honor Soldiers with Tricolor Rally in Greater Noida Amid India-Pakistan Tensions

सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली

ग्रेटर नोएडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से इंडिया एक्सपो मार्ट तक तिरंगा यात्रा निकाली। प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत आज हर...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSat, 10 May 2025 05:42 PM
share Share
Follow Us on
सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सैनिकों के सम्मान में नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से इंडिया एक्सपो मार्ट नासा पार्किंग स्थल तक तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। संगठन प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश के वीर सैनिकों के बल और मजबूत नेतृत्व से भारत आज हर क्षेत्र में मजबूत हुआ है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज का नया भारत चुन-चुन कर हिसाब लेता है। सरकार का एक ही लक्ष्य आतंक का सफाया है। देश की सेना पाकिस्तान के हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

हमें अपने वीर सैनिकों पर गर्व है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि वीर सैनिकों का सम्मान करना बड़े ही गर्व की बात है। सांसद डॉ़ महेश शर्मा ने कहा कि भारत भूमि वीरों की भूमि है। हमें अपने वीर सैनिकों पर नाज है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, दीपक भारद्वाज, धर्मेंद्र कोरी, मनोज गर्ग, देवा भाटी, मनोज सिसोदिया, कर्मवीर आर्य, रवि जिंदल, राज नागर अर्पित तिवारी, महेश शर्मा, राहुल पंडित आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।