BJP Workers Listen to PM s Mann Ki Baat Across 1115 Booths in Greater Noida भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1115 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsBJP Workers Listen to PM s Mann Ki Baat Across 1115 Booths in Greater Noida

भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1115 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना

ग्रेटर नोएडा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को 1115 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश साझा किया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 27 April 2025 08:49 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1115 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को 1115 बूथों पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात को सुना। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दादरी विधानसभा के बिसरख मंडल में बूथ संख्या 54 के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना। अभिषेक शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई और आतंकवाद को जड़ समाप्त करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से आग्रह किया कि पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान में भाग लेकर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों से हम सभी को राष्ट्र निर्माण व समाज सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर मनोज गर्ग, दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, कर्मवीर आर्य, सुनील भाटी पवन रावल, विमल पुंडीर, वीरेंद्र भाटी, मुकेश चौहान, अर्पित तिवारी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।