Food Safety Department Initiates Campaign Against Contamination in Ice Creams and Cold Beverages खाद्य पदार्थों नमूने लिए, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsFood Safety Department Initiates Campaign Against Contamination in Ice Creams and Cold Beverages

खाद्य पदार्थों नमूने लिए

ग्रेटर नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने आइसक्रीम, आइसकेंडी और ठंडे पेय पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान शुरू किया। टीम ने आठ नमूने लिए और जांच के लिए भेजे। इनमें विभिन्न ब्रांडों के आइसक्रीम और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाMon, 19 May 2025 09:02 PM
share Share
Follow Us on
खाद्य पदार्थों नमूने लिए

ग्रेटर नोएडा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आइसक्रीम, आइसकेंडी और ठंडे पेय पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। टीम ने सोमवार को आठ नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सेक्टर-141 स्थित अंकल फ्रोजन डेजर्ट से फ्रोजन डेजर्ट का नमूना लिया। सेक्टर-7 स्थित सौरभ आइसक्रीम से आइसक्रीम का नमूना और केसी आइसक्रीम से फ्रोजन डेजर्ट का नमूना लिया। दादरी स्थित न्यू जेजेड बी से आइसकैंडी का नमूना लिया गया। प्रिंस आइसकैंडी से मैंगो कैंडी का नमूना लिया गया। क्वार्ले आइसक्रीम से आइसकैंडी का नमूना और परफैक्ट स्कोप से आइसक्रीम का नमूना लिया गया।

ग्रेटर नोएडा स्थित अंकित आइसक्रीम से आइसक्रीम का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त सर्वेश कुमार ने बताया कि कुल आठ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।