Greater Noida Police Arrests Accused of Abducting and Raping Teenager किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida Police Arrests Accused of Abducting and Raping Teenager

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। किशोरी अपनी बुआ के घर छुट्टियाँ बिताने आई थी और 5 अप्रैल को लापता हो गई थी। पुलिस ने आरोपी सौरभ को...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाFri, 11 April 2025 05:16 PM
share Share
Follow Us on
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 पुलिस ने अपनी बुआ के घर आई किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने और उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर निवासी किशोरी करीब एक सप्ताह पहले छुट्टी बिताने अपनी बुआ के घर आई थी। वह पांच अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। उसके फूफा ने पुलिस से इस मामले में शिकायत की। सेक्टर बीटा-2 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी वादी की पारिवारिक बहन का बेटा है। इसके चलते उसका वादी के घर आना-जाना था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।