भारत में हस्तशिल्प का बड़ा बाजार है: गिरिराज सिंह
ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि भारत का घरेलू हस्तशिल्प बाजार 75 बिलियन डॉलर का है। मेले में 3023 उत्पादक और 110 देशों के खरीदार...

ग्रेटर नोएडा,संवाददाता। हस्तशिल्प भारत का बड़ा बाजार है। इसका घरेलू क्षेत्र में 75 बिलियन का कारोबार है। ये बात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ग्रेनो में आयोजित दिल्ली मेले के शुभारंभ के दौरान कहीं। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में आयोजित चार दिवसीय हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) द्वारा का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने मेले के शुभारंभ के दौरान कहा कि इस मेले में पूरे देश से 3023 हस्तशिल्प उत्पादक अपने उत्पाद का प्रदर्शन कर रहे हैं। मेले में 110 देशों से खरीदार आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हस्तशिल्प भारत का बहुत बड़ा बाजार है। इसका घरेलू क्षेत्र में 75 बिलियन का कारोबार है। इस चार दिवसीय मेले में एक बिलियन का कारोबार होने की उम्मीद है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत से छोटे-छोटे गिफ्ट आइटम का निर्यात किया जाता है। हमने गणेश मूर्ति का कारोबार करने वालों से बात की। उन्होंने बताया कि हमारा विदेश में 100 करोड़ का टर्नओवर है, जो एनआरआई बाहर रह रहे हैं वह पूजा का सामान भारत से मंगा रहे हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने अमेरिका की तरफ से लगाए गए टैरिफ पर पूछे गए सवाल पर कहा कि भारत का हस्तशिल्प ज्यादातर हाथ से तैयार किया जाता है। इसका भारत पर कुछ खास असर पड़ने वाला नहीं है। हस्तशिल्प मेले के उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मेले का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कई स्टॉल पर गए और उत्पादों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शकों और कारीगरों का उत्साहवर्धन किया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।