सड़क पार कर रही महिला को कार ने टक्कर मारी, घायल
ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो वेस्ट में निराला स्टेट सोसाइटी के सामने एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। महिला को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पति ने कार चालक...

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की निराला स्टेट सोसाइटी के सामने बुधवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के पति ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सौरभ कुमार निराला एस्टेट सोसाइटी में परिवार के साथ रहते हैं। सौरभ ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह उनकी पत्नी निजु कुमारी आम्रपाली की मार्केट में जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं। इसी बीच तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के आईसीयू में महिला का इलाज चल रहा है। सौरभ ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।