महिला पत्रकार ने सीमा हैदर को ऐसा क्या कह दिया, भड़क गए उसके वकील; जोर-जोर से चिल्लाने लगे
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे ताजा तनाव के बीच सीमा हैदर चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी यहां से जा रहे हैं वहीं, सीमा हैदर यहां रुकी हुई है। इस बीच सीमा हैदर का इंटरव्यू लेने उसके घर पहुंची एक महिला पत्रकार पर उसके वकील भड़क उठे।

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे ताजा तनाव के बीच सीमा हैदर चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी यहां से जा रहे हैं वहीं, सीमा हैदर टेक्निकल पेंच के कारण यहां रुकी हुई है। इस बीच सीमा हैदर का इंटरव्यू लेने उसके घर पहुंची एक महिला पत्रकार पर उसके वकील भड़क उठे।
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद उत्तर प्रदेश के रबूपुरा गांव में रह रही पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस बीच सीमा हैदर के वकील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक महिला पत्रकार पर गुस्सा करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सीमा हैदर बगल में खड़ी मुस्कुराती नजर आ रही है। उसके साथ मौजूद एक बच्चा भी हंसता हुआ दिखाई दे रहा है।
इस वीडियो में वकील एपी सिंह एक महिला पत्रकार पर गुस्सा करते ‘सीमा हैदर’ की जगह ‘सीमा मीणा’ कहने के लिए कहते हैं। पत्रकार सीमा से एक सवाल पूछना चाहती है, लेकिन वकील एपी सिंह बीच में ही उसे टोकते हुए कहते हैं कि सीमा हैदर मत बोलो, सीमा मीणा बोलो। उसे हैदर नहीं बोलोगी। जब पत्रकार कहती हैं कि दूसरे लोग ऐसा बोल रहे हैं तो एपी सिंह जवाब देते हैं कि दूसरे लोगों की छोड़ो। तुम सीमा हैदर नहीं, सीमा मीणा बोलोगी।
बता दें कि सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते 2023 में अवैध रूप से भारत आई थी। यहां उसने सचिन मीणा नाम के युवक से शादी कर ली और हिंदू धर्म अपना लिया। उसने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया है। उसकी नागरिकता की लड़ाई लड़ रहे वकील एपी सिंह ने कहना है कि सीमा अब भारत की बहू है। उसे भारत में रहने का हक है। उन्होंने कहा कि सीमा के सारे कागजात यूपी एटीएस के पास जमा है।
वकील एपी सिंह ने कहा कि सीमा कोर्ट के आदेश से अपने ससुराल में रह रही है। कहा कि वह भारत की बहू है और मीणा समाज की सम्मान है। वह सरकार के सभी आदेशों का पालन कर रही है और जांच में सहयोग कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी हाल ही में जन्मी सीमा की बच्ची को उत्तर प्रदेश सरकार ने बर्थ सर्टिफिकेट जारी किया है।