धर्मेंद्र ने साल 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरा से हिंदी फिल्मों में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। अब बताते हैं आज आपको उनकी उन फिल्मों के बारे में जो बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई थीं।
1994 में रिलीज हुई धर्मेंद्र की फिल्म महा शक्तिशाली जिसमें उनके साथ आयशा जुल्का थीं, यह फ्लॉप थी।
धर्मेंद्र की फिल्म जुआरी जिसमें उनके साथ शिल्पा शिरोड़कर थीं, यह भी फ्लॉप थी।
मैदान ए जंग जो 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में थे।
धर्मेंद्र की फिल्म ताकत में उनके साथ काजोल और शत्रुघ्न सिन्हा भी लीड रोल में थे। यह फिल्म फ्लॉप थी।
माधुरी दीक्षित, जितेंद्र के साथ धर्मेंद्र की फिल्म पापी देवता बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह हिट गई थी।
1996 में रिलीज हुई फिल्म आतंक जिसमें धर्मेंद्र के साथ विनोद मेहरा और हेमा मालिनी लीड रोल में थे, यह भी फ्लॉप थी।
2011 में रिलीज हुई धर्मेंद्र की फिल्म टेल मी ओ खुदा जिसमें उनके साथ हेमा मालिनी, विनोद खन्ना और ईशा देओल भी थे।
हेमा मालिनी के साथ साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म पत्थर और पायल भी फ्लॉप थी।
इसके बाद यमला पगला दीवाना 2 जिसमें धर्मेंद्र दोनों बेटे सनी और बॉबी के साथ थे, यह भी फ्लॉप थी।
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से जिसमें धर्मेंद्र के साथ सनी देओल और बॉबी देओल थे, यह बुरी तरह पिट गई थी।