List of IPL centuries by players from each country Rishabh Pant hits 110th ton in Indian Premier League history IPL में किस देश के खिलाड़ियों ने कितने शतक ठोके? ऋषभ पंत ने लगाई इतिहास की 110वीं सेंचुरी
Hindi NewsफोटोखेलIPL में किस देश के खिलाड़ियों ने कितने शतक ठोके? ऋषभ पंत ने लगाई इतिहास की 110वीं सेंचुरी

IPL में किस देश के खिलाड़ियों ने कितने शतक ठोके? ऋषभ पंत ने लगाई इतिहास की 110वीं सेंचुरी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास में अब तक 110 शतक लग चुके हैं। जानिए, आईपीएल में किस देश के खिलाड़ियों ने कितने शतक ठोके हैं? लिस्ट में न्यूजीलैंड और श्रीलंका सबसे नीचे हैं।

Md.Akram Wed, 28 May 2025 04:00 PM
1/6

भारत

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ शानदार शतक लगाया। उन्होंने 61 गेंदों में 11 चौकों और 8 छक्कों के दम पर नाबाद 118 रन बनाए। यह पंत के आईपीएल करियर की दूसरी जबकि इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास की 110वीं सेंचुरी है। आईपीएल में सबसे ज्यादा 56 शतक भारतीय खिलाड़ियों ने जमाए हैं।

2/6

ऑस्ट्रेलिया

लिस्ट में दूसरे नंब पर ऑस्ट्रेलिया है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा आईपीएल में 18 सेंचुरी लगाई गई हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श ने हाल ही में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 117 रनों की पारी खेली थी। मार्श एलएसजी का हिस्सा हैं।

3/6

इंग्लैंड

इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 14 शतक लगाए हैं। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल में सात शतकीय पारियां खेलीं हैं।

4/6

साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स ने आईपीएल में 10 सेंचुरी बनाई हैं। साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध नाबाद 105 रनों की पारी खेली थी। क्लासेन सनराइजर्स हैदराबाद में हैं।

5/6

वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज सूची में पांचवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने आईपीएल में आठ शतक जड़े हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल ने अकेले 6 सेंचुरी लगाई हैं।

6/6

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड और श्रीलंका संयुक्त रूप से छठे पायदान पर हैं। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाड़ियों ने आईपीएल में अब तक दो-दो सेंचुरी मारी हैं। आईपीएल इतिहास की पहली सेंचुरी जड़ने का कारनामा न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ब्रेंडन मैक्कुलम ने किया था। मैक्कुलम ने 2008 में आईपीएल के पहले मैच में आरसीबी के सामने 73 गेंदों में नाबाद 158 रन बनाए थे। वह तब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में थे।