Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsTragic Death of Pilgrim Arjun Rao during Return Journey from Holy Sites in Jharkhand
तीर्थ यात्रा से लौटते समय बस यात्री की धालभूमगढ़ में मौत
धालभूमगढ़ में तीर्थ यात्रा से लौटते समय 55 वर्षीय के. मालिक अर्जुन राव की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे आंध्र प्रदेश सरकार...
Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाWed, 28 May 2025 04:07 PM
धालभूमगढ़। आंध्र प्रदेश से तीर्थ यात्रा पर निकले 55 वर्षीय के. मालिक अर्जुन राव की बुधवार को धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के महुलीशोल पेट्रोल पंप के समीप अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रयागराज समेत कई तीर्थ स्थलों के दर्शन के बाद सभी यात्री बस से लौट रहे थे। विश्राम के दौरान अर्जुन राव बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक आंध्र प्रदेश सरकार में श्रीशैलम डैम के कर्मचारी थे। उनके साथ पत्नी और दो बच्चे भी यात्रा में शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।