Top 5 Highest run chases in IPL history Punjab Kings Rajasthan Royals SRH IPL इतिहास के 5 सबसे बड़े सफल रन चेज; पंजाब किंग्स का है जलवा
Hindi NewsफोटोखेलIPL इतिहास के 5 सबसे बड़े सफल रन चेज; पंजाब किंग्स का है जलवा

IPL इतिहास के 5 सबसे बड़े सफल रन चेज; पंजाब किंग्स का है जलवा

आईपीएल 2025 का रविवार को डबल हेडर था। खास बात ये कि एक टीम 200 का लक्ष्य देकर हार गई तो एक अन्य मैच में एक टीम 200 प्लस रन बनाकर भी 10 रन से हार गई। आइए देखते हैं आईपीएल इतिहास के 5 सबसे सफल रन चेज।

Chandra Prakash PandeyMon, 19 May 2025 11:01 AM
1/5

पंजाब किंग्स- 262 रन

आईपीएल 2025 में 18 मई को डबल हेडर मुकाबला था। राजस्थान रॉयल्स 209 रन बनाने के बावजूद पंजाब किंग्स से 10 रन से हार गई। इसी तरह दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य देने के बाद भी गुजरात टाइटंस से हार गई। आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े रन चेज की बात करें तो ये रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है। उसने 26 अप्रैल 2024 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रन के लक्ष्य को हासिल किया था। तस्वीर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की है।

2/5

सनराइजर्स हैदराबाद- 246 रन

IPL इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा रन चेज सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। उसने ये कारनामा इसी सीजन में हासिल किया था। 12 अप्रैल 2025 को पंजाब किंग्स के खिलाफ 246 रन के लक्ष्य को सनराइजर्स हैदराबाद ने 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया था। SRH के अभिषेक शर्मा ने महज 55 गेंदों में 141 रन की शतकीय पारी खेली थी।

3/5

राजस्थान रॉयल्स- 226 रन

आईपीएल 2020 में 27 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 226 रन के लक्ष्य को आखिरी ओवर में हासिल किया था। आईपीएल इतिहास में यह अब तक का तीसरा सबसे बड़ा रन चेज है।

4/5

राजस्थान रॉयल्स- 224 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 16 अप्रैल 2024 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 224 रन के लक्ष्य का सफलता से पीछा किया था। यह आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा सफल रन चेज है।

5/5

मुंबई इंडियंस- 219 रन

मुंबई इंडियंस ने 1 मई 2021 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 219 रन के टारगेट को 6 विकेट खोकर हासिल किया था। यह आईपीएल में अब तक का पांचवां सबसे बड़ा सफल रन चेज है।