नकटी नदी के पास शौच करने गया व्यक्ति को मधुमक्खियों ने किया हमला
चक्रधरपुर के बंदगांव प्रखंड में 65 वर्षीय जगन्नाथ महतो शौच के लिए नकटी नदी गए थे, तभी मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।...

चक्रधरपुर।बंदगांव प्रखंड की नकटी नदी में सोमवार को शौच करने गए एक वृद्ध व्यक्ति को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वृद्ध व्यक्ति को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार किया जारहा हैं। जानकारी के अनुसार बंदगांव प्रखंड के महतो देवगांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति जगन्नाथ महतो नकटी नदी के पास शौच करने गया था। इस दौरान मधुमक्खियां के झुंड में उसके उपर हमला कर दिया। मधुमक्खियां ने जगन्नाथ महतो के चेहरा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
परिजनों ने आनन-फानन में घायल वृद्ध व्यक्ति जगन्नाथ महतो को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वृद्ध व्यक्ति का इलाज चल रहा है। चिकित्सक प्रियंका कुमारी ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध व्यक्ति जगन्नाथ महतो गंभीर रूप घायल है। उनका इलाज चल रहा है वह खतरे से बाहर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।