Samsung का बड़ा तोहफा: जून 2025 में इन गैलेक्सी डिवाइसेज को मिलेगा One UI 7, चेक करें नई लिस्ट
फ्लैगशिप फोन के बाद अब जून में वन UI 7 रोलआउट इन मिड-बजट और बजट स्मार्टफोन्स में मिलने वाला है। देखें लिस्ट में कौन-कौन से फोन्स शामिल हैं:
प्रोडक्ट्स के सुझाव
लंबे इंतजार के बाद, सैमसंग ने अप्रैल की शुरुआत में वन UI 7 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है। हाल ही में सैमसंग अपने फ्लैगशिप मॉडल जैसे गैलेक्सी S24 सीरीज, गैलेक्सी Z फोल्ड 6, और गैलेक्सी Z फ्लिप 6 को सबसे पहले अपडेट दे चुका है, जिसके बाद पुराने गैलेक्सी फोन और टैबलेट्स को भी अपडेट दिया जा रहा है।

अब तक सैमसंग ने दर्जनों गैलेक्सी फोन और टैबलेट्स को एंड्रॉयड 15 पर आधारित वन UI 7 अपडेट दिया है। हालांकि, कई मिड-रेंज और किफायती मॉडल अभी भी इस अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप अपने डिवाइस पर वन UI 7 अपडेट का इंतजार कर रहे हैं या यह जानना चाहते हैं कि किन मॉडल्स को अपडेट मिल चुका है, तो नीचे दी गई लिस्ट देखें।
इन गैलेक्सी डिवाइसेज को मिल रहा है वन UI 7 अपडेट
Galaxy S series
Galaxy S24/S24+/S24 Ultra
Galaxy S24 FE
Galaxy S23/S23+/S23 Ultra
Galaxy S23 FE
Galaxy S22/S22+/S22 Ultra
Galaxy S21/S21+/S21 Ultra
Galaxy S21 FE
Galaxy Z series
Galaxy Z Fold SE
Galaxy Z Fold 6/Flip 6
Galaxy Z Fold 5/Flip 5
Galaxy Z Fold 4/Flip 4
Galaxy Z Flip 3/Fold 3
Galaxy Tab series
Galaxy Tab S10+
Galaxy Tab S10 Ultra
Galaxy S9
Galaxy Tab S9+
Galaxy Tab S9 Ultra
Galaxy Tab S8
Galaxy Tab S8+
Galaxy Tab S8 Ultra
यदि आपके पास इनमें से कोई गैलेक्सी डिवाइस है, तो आप वन UI 7 अपडेट इंस्टॉल कर सकते हैं। बस सेटिंग्स में जा कर सॉफ्टवेयर अपडेट्स में जाएं और डाउनलोड एंड इंस्टॉल बटन दबाएं।
Samsung की One UI 7 रोलआउट की प्लानिंग
वन UI 7 रोलआउट भारत में 7 अप्रैल को शुरू होने वाला था, लेकिन सैमसंग इसे पूरा नहीं कर सका। अपडेट कुछ दिन बाद शुरू हुआ, जिसमें गैलेक्सी S24 सीरीज, गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और गैलेक्सी Z फ्लिप 6 को सबसे पहले अपडेट मिला। इस तरह, सैमसंग अपने रोलआउट शेड्यूल से आगे है। उम्मीद है कि आने वाले समय में यह प्रक्रिया और बेहतर होगी। कंपनी ने इस महीने के लिए निर्धारित सभी गैलेक्सी डिवाइसेज को वन UI 7 पर अपडेट कर दिया है और संभवतः इस महीने और डिवाइसेज को अपडेट करेगी।
जून 2025 की वन UI 7 रोलआउट योजना
गैलेक्सी टैब सीरीज: गैलेक्सी टैब S9 FE, S9 FE+ (5G वेरिएंट्स सहित)
गैलेक्सी A सीरीज: गैलेक्सी A16 5G, A35 5G, A55 5G, A34 5G, A54 5G, A25 5G, A05s, A15 5G, A73 5G, A14, A14 5G, A33 5G, A53 5G, A06
गैलेक्सी M सीरीज: गैलेक्सी M16 5G, M35 5G, M55 5G, M55s 5G, M15 5G, M05, M34 5G, M14, M14 5G, M33 5G, M53 5G
गैलेक्सी F सीरीज: गैलेक्सी F16 5G, F15 5G, F55 5G, F05, F34 5G, F54 5G, F14, F14 5G
गैलेक्सी टैब: गैलेक्सी टैब A9+, टैब A9+ 5G
गैलेक्सी XCover: गैलेक्सी XCover 7
गैलेक्सी टैब A9, जो रोलआउट योजना में आखिरी डिवाइस है को जुलाई में अपडेट मिलने वाला है। लेकिन संभावना है कि इसे जून में ही अपडेट मिल जाएगा, जिसके साथ वन UI 7 रोलआउट पूरा हो जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।