बेहद शर्मनाक; राजस्थान BJP चीफ के एक्सपोर्ट क्वालिटी वाले बयान से भड़की कांग्रेस
- कांग्रेस महिला विंग की मुखिया सारिका सिंह का कहना है कि भाजपा खुद को सबसे बड़ी पार्टी बताने का दावा करती है, लेकिन उसके नेता लगातार महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

राजस्था भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के महिला को एक्सपोर्ट क्वॉलिटी कहे जाने व वाले बयान से प्रदेश में विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी चीफ के इस विवादित बयान पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने पलटवार किया है। सारिका सिंह का कहना है कि भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता अब खुलकर सामने आ गई है। 'महिला बचाओ', 'महिला आरक्षण' और 'तीन तलाक' जैसे मुद्दों पर राजनीति कर सत्ता में आई भाजपा अब हर रोज महिलाओं को अपमानित करने का काम कर रही है।
महिलाओं के प्रति सम्मान का अभाव
कांग्रेस महिला विंग की मुखिया सारिका सिंह का कहना है कि भाजपा खुद को सबसे बड़ी पार्टी बताने का दावा करती है, लेकिन उसके नेता लगातार महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह बेहद शर्मनाक है। प्रदेशाध्यक्ष जैसे पद पर बैठे व्यक्ति का इस तरह का बयान दर्शाता है कि पूरी पार्टी की सोच में ही महिलाओं के प्रति सम्मान का अभाव है।
उन्होंने कहा, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और बयान देने वाले नेता के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं की मानसिकता किसी से छिपी नहीं है, उन्हें जब भी मौका मिलता है, वे महिलाओं के प्रति अपनी ओछी सोच का परिचय देने से नहीं चूकते। महिला कांग्रेस ने मांग की है कि मदन राठौड़ अपने बयान पर सार्वजनिक माफी मांगें।