अमित शाह ने कहा कि लालू यादव ने कितने सारे घोटाले किए। अलकतरा घोटाला किया, बाढ़ राहत घोटाला, रेलवे होटल घोटाला, मिट्टी घोटाला, चहवाहा स्कूल घोटाला और गौ माता का चारा भी लालू प्रसाद खा गए।
नित्यानंद राय ने दावा किया है कि तेजस्वी इस बार राघोपुर से चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे अपना विधानसभा क्षेत्र छोड़ रहे हैं। तेजप्रताव यादव पहले ही हसनपुर छोड़कर मुकेश रौशन के क्षेत्र महुआ से मैदान में उतरने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।
जेपी नड्डा ने दिल्ली की एक सभा से पूर्व सीएम और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद पर हमला किया। इसके साथ साथ उन्होंने वर्तमान सीएम और जनता दल यूनाईटेड(जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। नड्डा के बयान पर बिहार में सियासत सुलग गई है।
अमित शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि यह सफलता गाथा सरकार की नहीं, बल्कि पूरे देश की है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन की लड़ाई संस्थाओं को अधिकार संपन्न बनाने के साथ-साथ जवाबदेह बनाए बिना नहीं लड़ी जा सकती है।
द्रमुक का कहना है कि केंद्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति में त्रि-भाषा फार्मूले को लागू करके तमिलनाडु पर हिंदी भाषा थोपना चाहता है। राज्य सरकार का कहना है कि वह त्रि-भाषा फार्मूले का पालन नहीं करेगी, बल्कि तमिल और अंग्रेजी की अपनी दशकों पुरानी द्वि-भाषा नीति पर ही कायम रहेगी।
पूरे देश में बिहार के करीब 2 करोड़ लोग रोजगार के लिए बसे हुए हैं। इनमें से 1.3 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिनका वोट बिहार में हैं। अब भी वे मतदाता हैं और कई बार वोट करने ही नहीं जाते। भाजपा की कोशिश है कि इन लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। इससे नतीजों पर असर दिख सकता है।
Amit Shah in mizoram: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 7 साल की गायिका को गिटार तोहफे में दिया है। केंद्रीय मंत्री ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि हमारे दिलों में भारत के प्रति प्रेम हमें आपस में जोड़ता है।
बजट सत्र छोकर सीएम और बिहार बीजेपी के बड़े लीडर विजय कुमार सिन्हा दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने पार्टी के चाणक्य और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर भी किया।
पूर्वोत्तर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद यह इस प्रकार की पहली बैठक है। मई 2023 से इंफाल घाटी में मेइती और आसपास की पहाड़ियों पर बसे कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
जीतनराम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत डेमोक्रेटिक नेता हैं। वे बाहर से किसी को थोपते नहीं हैं। वहीं जितने भी सदस्य चुने गए हैं वे बैठेंगे और उस बैठक में जिसका नाम प्रस्तावित किया जाएगा उसे नरेंद्र मोदी और अमित शाह दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाएंगे।