Bihar Ka Mausam: मौसम विभाग ने शनिवार को भागलपुर, पूर्णिया समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में मौसम साफ होने का अनुमान है, लोगों को खराब मौसम से राहत मिलने के आसार जताए जा रहे हैं।
बिहार में बीते दो दिनों से जारी आंधी, बारिश के चलते बिजली संकट गहरा गया है। शहरी इलाकों को छोड़कर ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति अधिक प्रभावित हुई है। तेज आंधी में 1200 से ज्यादा बिजली के खंभे उखड़ गए। फिलहाल बिजली आपूर्ति बहाल करने की प्रशासन की कोशिशें जारी हैं।
बिहार मौसम खराब होने की वजह से गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह के बीच दो लोगों की जान चली गई। कई जिलों में तेज हवा से पेड़ गिर गए, बिजली के तार टूट गए, छप्पर उड़ गए। खेतों में किसानों की फसल चौपट हो गई।
जहानाबाद में वज्रपात होने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें पति-पत्नी और 18 साल की बेटी की मौत हो गई। वहीं रोहतास में बिजली गिरने से दो किसान बुरी तरह झुलस गए। जिनका इलाज जारी है।
बिहार में गुरूवार को हुई भीषण बारिश में अलग-अलग जिलों में 41 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा सीएम नीतीश के गृह जनपद नालंदा में 18 लोगों की जान गई। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को अनुग्रह राशि के तौर पर 4 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिम चंपारण में आंधी पानी एवं वज्रपात की चेतावानी है। मौसमविदों के अनुसार इन जिलों पर 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
बिहार में इस हफ्ते गर्मी से राहत के आसार हैं। 20 से 23 मार्च के बीच उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के एक या दो स्थानों पर गरज व तड़क के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है।
मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधानसभा में कहा है कि बिहार जल संकट के दरवाजे पर खड़ा है।आजादी के समय बिहार में जल की उपलब्धता 5000 घन मीटर से अधिक थी। अगले 100 सालों में बिहार में जल की उपलब्धता में लगभग 90 फीसदी की कमी आ जाएगी।
Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के बीच के तटों को पार करेगा। इस दौरान हवा की स्पीड 100-110 किमी प्रति घंटे से 120 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।
बिहार से मॉनसून की रवानगी हो गई है। इस सीजन मानसून की बारिश सामान्य से 20 प्रतिशत कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सामान्य तौर पर 992.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 798.3 मिमी ही वर्षा हुई।