पीएम मोदी की मधुबनी रैली मे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारा करते हुए कहा कि ललन सिंह की वजह से भाजपा और जदयू का गठबंधन टूटा था। बाद में उन्हें लगा कि आरजेडी-महागठबंधन वाले गड़बड़ कर रह हैं तो जदयू एनडीए में वापस आ गई।
केंद्रीय मंत्री एवं जेडीयू नेता ललन सिंह ने एनडीए के विधायकों और टिकट दावेदारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार के मधुबनी में प्रस्तावित सभा में भीड़ जुटाने का टास्क सौंपा है।
ललन सिंह ने कहा है कि जिन लोगों के पार्टी छोड़ने का प्रचार किया जा रहा है उनकी राजनैतिक हैसियत नहीं है। उन्होंने राजद पर भी हमला बोला।
ललन सिंह ने कहा कि रेवेन्यू रिकॉर्ड का अधिकारी डीएम होता है। यदि उसे वक्फ में जगह दी जा रही है तो इसमें क्या गलत है। आम मुसलमान भी डीएम के पास ही विवाद के लिए जाता है। इसमें क्या गलत है। वक्फ आखिर डीएम के पास क्यों नहीं जाएगा। अब यह प्रस्ताव सरकार लाई है तो उसका स्वागत होना चाहिए।
ललन सिंह ने कहा है कि बीस सालों में नीतीश कुमार ने मुसलमानों के लिए जितना काम किया है उतना आजादी के बाद किसी राज्य में नहीं किया।
तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए ललन सिंह ने कहा है कि सत्यवादी हरिश्चंद्र के बाद तेजस्वी का ही स्थान है।
ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं तो सपने देखना बुरी बात नहीं है। लेकिन बिहार की जनता ने उनके माता पिता के 15 सालों के कुशासन को देखा है।
जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मोदी कैबिनेट में अपने सहयोगी एवं बीजेपी नेता गिरिराज सिंह की चुटकी ले ली। उन्होंने एक सवाल के जवाब के दौरान लोकसभा में कहा कि गिरिराज मछली खाते हैं, लेकिन दूसरों को खिलाते नहीं हैं।
बिहार से एनडीए के 30 सांसदों ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और हम नेता जीतनराम मांझी नहीं नजर आए।
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मोकामा गैंगवार के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह हमारा काम नहीं है, उन लोगों यानी विपक्ष का काम है। हम ये काम नहीं करते हैं।