Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsAgra Cant-Banaras Vande Bharat Express Schedule Change No Service on Wednesdays
आगरा कैंट-बनारस वंदेभारत एक्सप्रेस अब बुधवार को नहीं चलेगी
Agra News - आगरा कैंट-बनारस वंदेभारत एक्सप्रेस का ठहराव दिन बदल गया है। अब यह ट्रेन शुक्रवार के बजाय बुधवार को नहीं चलेगी। 26 मार्च से यह सप्ताह में छह दिन चलेगी, लेकिन बुधवार को बनारस नहीं जाएगी।
Newswrap हिन्दुस्तान, आगराWed, 26 March 2025 09:15 PM

आगरा कैंट-बनारस वंदेभारत से सफर करने वाले ध्यान दें। रेलवे ने आगरा कैंट-बनारस वंदेभारत एक्सप्रेस ठहराव के दिन में परिवर्तन किया है। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी सं. 20176/20175 आगरा कैंट-बनारस-आगरा कैंट वंदेभारत अभी तक शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी छह दिन चलती थी। 26 मार्च से ट्रेन सप्ताह में छह दिन तो चलेगी, लेकिन अब शुक्रवार के बजाय बुधवार को नहीं चलेगी। इसका मतलब यह हुआ कि ट्रेन बुधवार को बनारस नहीं जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।