Bahujan Samaj Party Councillors to Protest Against Municipal Corporation s Mismanagement नगर निगम में विरोध प्रदर्शन करेंगे बसपा के पार्षद, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsBahujan Samaj Party Councillors to Protest Against Municipal Corporation s Mismanagement

नगर निगम में विरोध प्रदर्शन करेंगे बसपा के पार्षद

Agra News - बहुजन समाज पार्टी के पार्षद सोमवार को नगर निगम में धरना देंगे। उनका कहना है कि पिछले छह माह से सदन की बैठक नहीं हुई है, जिससे जनता परेशान है। बसपा नेता डा. यशपाल सिंह के नेतृत्व में पार्षदों ने निर्णय...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSun, 20 April 2025 07:14 PM
share Share
Follow Us on
नगर निगम में विरोध प्रदर्शन करेंगे बसपा के पार्षद

बहुजन समाज पार्टी के पार्षद सोमवार को नगर निगम में धरना प्रदर्शन करेंगे। पार्षदों का कहना है कि नगर निगम में मनमानी चल रही है। पिछले छह माह से सदन की बैठक नहीं हुई है। जनता परेशान है। इस संबंध में बसपा दल नेता डा. यशपाल सिंह नेतृत्व में पार्षदों की बैठक हुई थी। जिसमें निर्णय लिया गया है कि निगम की कार्यप्रणाली के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। बसपा पार्षद सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार पनप रहा है। अधिकारियों की मनमानी चल रही है। सदन की बैठक नहीं हो रही है। जनता के काम नहीं हो रहे हैं। आईजीआरएस का झूठा निस्तारण किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।