CM Yogi Adityanath to Unveil Durga Das Rathore s Statue in Tajganj on August 26 राष्ट्रवीर दुर्गादास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsCM Yogi Adityanath to Unveil Durga Das Rathore s Statue in Tajganj on August 26

राष्ट्रवीर दुर्गादास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री

Agra News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अगस्त को ताजगंज क्षेत्र में पुरानी मंडी चौराहे पर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह प्रतिमा 15 वर्ष पहले स्थापित की गई थी। राठौर समाज ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराTue, 20 Aug 2024 03:53 PM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रवीर दुर्गादास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अगस्त को शहर में रहेंगे। वे ताजगंज क्षेत्र के पुरानी मंडी चौराहे पर स्थापित राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश ने बताया कि पुरानी मंडी चौराहे पर राठौर समाज ने लगभग 15 वर्ष पहले प्रतिमा को स्थापित किया था। परंतु अभी तक इस प्रतिमा का औपचारिक रूप से अनावरण नहीं हुआ था। पिछले दिनों राठौर समाज का एक प्रतिनिधि मंडल उनके नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मिला था। उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रतिमा के अनावरण के लिए आमंत्रित किया था जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति देते हुए जल्द ही समय निकालने का भरोसा दिया था। पिछले दिनों मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली सूचना के मुताबिक 26 अगस्त को सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री प्रतिमा का अनावरण करेंगे। राठौर समाज और स्थानीय प्रशासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।