Inspection of Government Schemes in Adityapur by DDC Ashish Agarwal डीडीसी ने किया गम्हरिया प्रखंड का निरीक्षण, Adityapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsInspection of Government Schemes in Adityapur by DDC Ashish Agarwal

डीडीसी ने किया गम्हरिया प्रखंड का निरीक्षण

आदित्यपुर में डीडीसी आशीष अग्रवाल ने गम्हरिया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं, राशन वितरण और गोदाम की स्थिति का अवलोकन किया। बरसात में सीपेज की समस्या देखी गई। इस दौरान...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरThu, 22 May 2025 03:35 PM
share Share
Follow Us on
डीडीसी ने किया गम्हरिया प्रखंड का निरीक्षण

आदित्यपुर। सरायकेला खरसावां जिला के प्रभारी डीडीसी आशीष अग्रवाल गुरुवार को गम्हरिया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने प्रखंड अंतर्गत चल रहे विभिन्न सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। उप विकास आयुक्त ने बीआरसी, मुख्यमंत्री दालभात केंद्र आदि की जांच की। वहीं राशन डीलरो द्वारा नियमित राशन का भुगतान किया जा रहा है कि नहीं इसकी भी जांच की गई। इसके अलावा गोदाम का नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया। यहां बरसात में सीपेज पाया गया। ब्लॉक और अंचल कार्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी की भी जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।