टीवी अभिनेता मनु यौन उत्पीड़न में गिरफ्तार
बेंगलुरु के अभिनेता मदेनुरु मनु को यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक 33 वर्षीय सह-कलाकार ने उनके खिलाफ शिकायत की थी, जिसमें दुष्कर्म, सहमति बिना गर्भपात और धोखाधड़ी के आरोप शामिल हैं।...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 22 May 2025 07:07 PM

बेंगलुरु, एजेंसी। टीपी अभिनेता मदेनुरु मनु को यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मनु ‘कॉमेडी खिलाड़ी में अपने अभिनय से मशहूर हुए थे। 33 वर्षीय सह-कलाकार ने मनु के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दी थी। पुलिस ने मनु के खिलाफ दुष्कर्म, सहमति बिना गर्भपात, धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराएं लगाई हैं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि मनु ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया और दो बार गर्भपात के लिए मजबूर किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।