Grand Procession for Dr B R Ambedkar s Birth Anniversary in Pinahat on April 17 Faces Challenges बोले आगरा: आंबेडकर जयंती दो दिन बाद, व्यवस्थाओं की नहीं आई याद, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsGrand Procession for Dr B R Ambedkar s Birth Anniversary in Pinahat on April 17 Faces Challenges

बोले आगरा: आंबेडकर जयंती दो दिन बाद, व्यवस्थाओं की नहीं आई याद

Agra News - पिनाहट कस्बे में 17 अप्रैल को डा. बीआर आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन सरकारी व्यवस्था में कमी से लोग चिंतित हैं। मार्ग में लटके जर्जर...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 12 April 2025 04:24 PM
share Share
Follow Us on
बोले आगरा: आंबेडकर जयंती दो दिन बाद, व्यवस्थाओं की नहीं आई याद

पिनाहट कस्बे में बड़ी संख्या में डा. बीआर आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा 17 अप्रैल को निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। समिति के पदाधिकारी लगातार तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन अभी सरकारी स्तर से व्यवस्थाएं शुरू नहीं हुई हैं। इससे आयोजन से जुड़े लोग चिंतित हैं। शोभायात्रा मार्ग में लटके हुए जर्जर विद्युत तार उनकी परेशानी का बड़ा कारण हैं। इसके अलावा गोवंशों का विचरण भी समस्या बना है। शोभायात्रा के दौरान गोवंशों के घुसने से पहले भी कई बार अफरा-तफरी मच चुकी है। डा. आंबेडकर के अनुयायियों का कहना है कि शोभायात्रा से पूर्व व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जानी चाहिए। मुख्य खबर...

पिनाहट कस्बे की बात करें तो यहां मोहल्ला ताल की पार, रघुनाथ पुरा, पूरनपुरा और नयापुरा दलित बाहुल्य क्षेत्र है। यहां डा. बीआर आंबेडकर की जयंती भव्य तरीके से मनायी जाती है। आकर्षक शोभायात्रा निकाली जाती है। कई बैंडबाजे व आकर्षक झांकियां शोभायात्रा में शामिल होती हैं। इस बार यहां 17 अप्रैल को डा. आंबेडकर शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए तहसील बाह क्षेत्र के कई गांवों से लोग पिनाहट पहुंचते हैं। शोभायात्रा माता श्री चामड़ देवी मंदिर के प्रांगण से शुरू होकर कस्बा बाजार होते हुए आंबेडकर पार्क पहुंचेगी।

शुक्रवार को डा. आंबेडकर पार्क में हुए संवाद में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने इस बात पर आक्रोश जताया कि शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह बिजली के तार लटके हैं। इससे हादसों की आशंका है। बताया गया कि आंबेडकर शोभा यात्रा माता श्री चामढ़ देवी के मंदिर से शुरू होती है। शोभायात्रा के दौरान कई बार पूर्व में विद्युत के जर्जर तारों के चलते हादसे हो चुके हैं। लेकिन उनसे कोई सबक नहीं लिया गया है। शोभायात्रा के दौरान जर्जर विद्युत तारों को झांकियों के ऊपर से हटाने के लिए एक युवक को लंबा लकड़ी का बांस लेकर साथ चलना पड़ता है। जबकि तारों को सही करने की जिम्मेदारी विद्युत विभाग की है।

बदहाल स्थिति में पड़ा है आंबेडकर पार्क

संवाद के दौरान इस बात पर भी चिंता जताई गयी कि कस्बे का आंबेडकर पार्क बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। पार्क के बराबर से बड़ा नाला बह रहा है। वहां से बदबू आती है। बरसात के दिनों में यह नाला ओवरफ्लो हो जाता है। नाले का गंदा पानी आंबेडकर पार्क में भर जाता है। इससे पार्क में लगी प्रतिमा भी डूब जाती। आंबेडकर अनुयायियों ने कस्बे के आंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण व नाले की तलीझाड़ सफाई करने की मांग की है।

प्रतिमा को खंडित कर चुके हैं अराजक तत्व

कस्बे का आंबेडकर पार्क बाजार के बीचो-बीच बना हुआ है। लेकिन यहां सुरक्षा नहीं है। पार्क में लगी प्रतिमा को पूर्व में दो बार अराजक तत्वों द्वारा खंडित किया जा चुका है। काफी विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिमाओं को बदला था। पूर्व में पार्क पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती थी। पुलिस सुरक्षा रहती थी। लेकिन अब यह सुरक्षा नहीं दिखती है।

चौराहे पर आए-दिन लगता है जाम

शोभायात्रा का डा. आंबेडकर चौराहे पर स्वागत होता है। हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ होती है। इसके चलते वाहनों की आवागमन भी काफी होता है। पदाधिकारियों का आरोप है कि दुकानदार फुटपाथ पर सामान रख लेते हैं। इसके चलते वाहन नहीं निकाल पाते हैं। शोभा यात्रा निकलने में दिक्कत होती है। शोभा यात्रा को घंटो तक रुकना पड़ता है। झांकियां जाम में फंस जाती है। जिस मार्ग से शोभायात्रा निकलती है, वहां से मध्य प्रदेश व राजस्थान की तरफ से रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। घंटो जाम की स्थिति बनी रहती है। राजाखेड़ा रोड की तरफ से आने वाले ट्रक सीधे आंबेडकर पार्क में घुस जाते हैं। कई बार हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बाईपास बनवाए जाने की मांग की है।

सुझाव

1. डा. आंबेडकर शोभायात्रा मार्ग से जर्जर तार हटाए जाएं।

2. शोभायात्रा मार्ग में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाएं।

3. कस्बे से गोवंश हटाए जाएं ताकि झांकियां सुचारू से निकलें।

4. डा. आंबेडकर पार्क की दशा सुधारी जाए। वहां सफाई की जाए।

5. शोभायात्रा मार्ग पर समय रहते विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।

शिकायतें

1. डा. आंबेडकर शोभायात्रा मार्ग पर जर्जर तारों की भरमार है।

2. पिनाहट कस्बे में शोभायात्रा मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या है।

3. शोभायात्रा मार्ग पर गोवंश विचरण करते हैं। इससे हादसे होते हैं।

4. डा. आंबेडकर पार्क की सुरक्षा नहीं है। वहां गंदगी भी रहती है।

5. शोभायात्रा मार्ग पर नालियां चोक हैं। वहां जगह-जगह कूड़े के ढेर हैं।

इनकी बात

1. यहां डा. बीआर आंबेडकर की जयंती भव्य तरीके से मनायी जाती है। आकर्षक शोभायात्रा निकाली जाती है। पुलिस-प्रशासन समय रहते यहां व्यवस्थाओं को दुरुस्त करे।

संजय विमल

2. इस बार यहां 17 अप्रैल को डा. आंबेडकर शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए तहसील बाह क्षेत्र के कई गांवों से लोग पिनाहट पहुंचते हैं। सरकारी स्तर से शोभायात्रा मार्ग की समस्याओं का हल किया जाए।

आजाद बाबू

3. शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह बिजली के तार लटके हैं। इससे हादसों की आशंका है। पहले भी बिजली के तारों के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं।

अंबेश कुमार

4. शोभायात्रा के दौरान जर्जर विद्युत तारों को झांकियों के ऊपर से हटाने के लिए एक युवक को लंबा लकड़ी का बांस लेकर साथ चलना पड़ता है। जबकि तारों को सही करने की जिम्मेदारी विद्युत विभाग की है।

कमल चंद्रवंशी

5. कस्बे का आंबेडकर पार्क बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। पार्क के बराबर से बड़ा नाला बह रहा है। वहां से बदबू आती है।

नितिन चित्तौड़

6. आंबेडकर पार्क के पास बारिश के दिनों में नाला ओवरफ्लो हो जाता है। नाले का गंदा पानी आंबेडकर पार्क में भर जाता है। इससे पार्क में लगी प्रतिमा भी डूब जाती।

नंद किशोर

7. आंबेडकर पार्क में सुरक्षा नहीं है। पार्क में लगी प्रतिमा को पूर्व में दो बार अराजक तत्वों द्वारा खंडित किया जा चुका है। यहां चौकीदार की तैनाती होनी चाहिए।

जितेंद्र सिंह

8. आंबेडकर चौराहे पर हर समय जाम रहता है। हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ होती है। इस कारम शोभायात्रा निकलने में परेशानी होती है।

किशन जाटव

9. जिस मार्ग से शोभायात्रा निकलती है, वहां से मध्य प्रदेश व राजस्थान की तरफ से रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। घंटो जाम की स्थिति बनी रहती है।

नारायन सिंह

10. राजाखेड़ा रोड की तरफ से आने वाले ट्रक सीधे आंबेडकर पार्क की तरफ पहुंच जाते हैं। कई बार हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बाईपास बनवाए जाने की मांग की है।

शीतल प्रसाद

11. शोभायात्रा 17 अप्रैल को निकलेगी। अभी पांच दिन का समय है। पुलिस-प्रशासन और नगर पंचायत तब तक व्यवस्थाएं दुरुस्त करे।

सूरजभान

12. कस्बे में गोवंश का आतंक है। शोभायात्रा के दौरान ये गोवंश घुस आते हैं। कई बार अफरा-तफरी की स्थिति हो चुकी है।

सुभाष जाटव

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।