नगर पालिका मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई संपन्न
Pilibhit News - नगर पालिका परिषद के परिसर में स्थित मंदिर का जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पांच दिन चले पूजन के बाद मूर्तियों की स्थापना की गई। शोभायात्रा और कन्या भोज के साथ...

नगर पालिका परिषद के परिसर में स्थित मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो गया। पांच दिन चले पूजन के बाद बुधवार को पूजन हवन और भगवान की शोभायात्रा के उपरांत मूर्तियों की स्थापना की गई। कन्या भोज के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। पालिका परिसर में स्थित मंदिर के जीणोद्धार होने के बाद 12 अप्रैल से प्राण प्रतिष्ठा पूजन कार्यक्रम आरंभ हो गया था। प्रतिदिन बदल बदलकर यजमान पूजन में सम्मिलित हुए। बुधवार सुबह नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने परिवार के साथ पूजन किया। पंडित मणिकांत मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, राजकिशोर पांडे, सुशील पांडे, संतोष मिश्रा, रोहित मिश्रा ने मंत्रोच्चारण करके विधि विधान से पूजन किया। जयपुर से लाई गई भगवान श्रीगणेश, कार्तिकेय, पार्वतीजी, नंदी महाराज और हनुमान जी की प्रतिमा को स्नान करवा कर वस्त्र पहनाए गए। श्रृंगार किया गया। इसके बाद पालकी पर भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था सहित महिला सभासद व अन्य महिलाएं सिर पर कलश रखकर श्रद्धालुओं के साथ चीनी मिल, गन्ना तिराहा होते हुए संतोषी माता मंदिर पहुंचे। यहां पर आरती होने के पश्चात वापस भगवान की शोभायात्रा नगर पालिका कार्यालय पहुंची। नगर पालिका कार्यालय में हवन में पूर्णाहुति देने के पश्चात मूर्तियों की स्थापना की गई। कन्या भोज के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ दलजीत कौर, पूरनपुर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, नगर पंचायत मझोला अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, एसडीएम सदर प्रभारी ईओ आशुतोष गुप्ता, सीएमओ डॉ आलोक कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष इन्द्रेश चौहान, सभासद गोकुल प्रसाद मौर्य, साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, अवतार सिंह मोनू, सुनीता सिंह, रत्ना शुक्ला, शिखा वर्मा, श्याम लता, मोनू मिश्रा, सुरेश लोधी, पल्लवी, विपिन त्यागी, विपिन मिश्रा, सुषमा, संगीता मौर्य, पंकज तिवारी, चिरंजीव गौर, मनोज पटेल, स्वतंत्र देवल, मनोज मिश्रा, डॉ राखी मिश्रा, लक्ष्मी सक्सेना, जगन्नाथ प्यारे लाल, डॉ अनुरीता सक्सेना, अनिल कमल, डिग्री कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर दुष्यंत कुमार, सनी दीक्षित, श्रवण अग्रवाल, डॉ प्रदीप सक्सेना, सचिन अग्रवाल, जीतू सूर्या, सचिन चौधरी, रोहित कुमार, अनंत भटनागर, चारु धवन, डॉ भरत कंचन समेत अन्य शहरी व पालिका कर्मी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।