Jain Shasan Divas Celebration Acharya Hansratna and Acharya Tattva Sundar Inspire Devotees परमार्थ बिना परमात्मा की भक्ति अधूरी: आचार्य हंसरत्न सुरीश्वर, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsJain Shasan Divas Celebration Acharya Hansratna and Acharya Tattva Sundar Inspire Devotees

परमार्थ बिना परमात्मा की भक्ति अधूरी: आचार्य हंसरत्न सुरीश्वर

Agra News - जैन शासन दिवस पर आचार्य हंसरत्न सुरीश्वर महाराज और आचार्य तत्व सुंदर महाराज का आगमन हुआ। श्रावक-श्राविकाओं ने गुरु वंदन किया। भक्तों ने भजन गाए और भव्य फेरी निकाली। आचार्य ने परमार्थ और मोक्ष के महत्व...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 8 May 2025 07:41 PM
share Share
Follow Us on
परमार्थ बिना परमात्मा की भक्ति अधूरी: आचार्य हंसरत्न सुरीश्वर

जैन शासन दिवस पर जैन दादाबाड़ी में आचार्य हंसरत्न सुरीश्वर महाराज और आचार्य तत्व सुंदर महाराज सहित ठाणा 15 का आगमन हुआ। गुरुवार को श्रावक-श्राविकाओं ने गुरु वंदन के साथ आगवानी की। जैन ध्वज लहराते हुए भक्तों ने जिन शासन को समर्पित भजन गाए और भव्य फेरी निकाली, जिसने समूचे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। आचार्य हंसरत्न सुरीश्वर महाराज ने जीवन के गहन सत्य उजागर किए। उन्होंने कहा, मित्र की सच्चाई तब प्रकट होती है, जब आवश्यकता हो। पुत्र का मूल्य तब समझ आता है, जब माता-पिता वृद्ध हो जाएं। पति का प्रेम पत्नी की बीमारी में और पत्नी का प्रेम गरीबी के समय परखा जाता है।

आचार्य ने परमार्थ और मोक्ष के सूत्र को स्पष्ट करते हुए कहा, परमार्थ परमात्मा के निकट ले जाता है। मोक्ष तब प्राप्त होता है, जब स्वयं का पेट काटकर परमार्थ किया जाए। गरीब की सेवा और प्रेम के बिना पूजा और मंदिर जाना व्यर्थ है। जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघ के निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया यह शुभ अवसर परमात्मा महावीर स्वामी द्वारा स्थापित जिन शासन स्थापना दिवस का है। आचार्य हंसरत्न सुरीश्वर महाराज का आगमन इस पावन दिन को और अधिक हर्षोल्लासमय बना रहा है। महाराज के आगमन से प्रत्येक व्यक्ति को प्रेम, सेवा और तप के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिली। रॉबिन जैन ने जानकारी दी कि 8 मई 2025 को पारस पर्ल्स समिति, खतैना रोड, लोहामंडी में आचार्य श्री का प्रवचन होगा। इस अवसर पर अजय चौरड़िया, दुष्यंत जैन, संजय दूगड़, मनीष गादिया, विनय वागचर, अशोक कोठारी, प्रकाश वेद, दिनेश चौरड़िया, हैप्पी जैन, उषा वेद, ममता जैन, कविता जैन, संगीता लोढ़ा और अंकित पाटनी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।