Kurrachitrapur Market Faces Multiple Issues Traders Demand Basic Amenities बोले आगरा: कुर्राचित्तरपुर बाजार में दिक्कतों के चलते दुकानदार हो रहे लाचार, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsKurrachitrapur Market Faces Multiple Issues Traders Demand Basic Amenities

बोले आगरा: कुर्राचित्तरपुर बाजार में दिक्कतों के चलते दुकानदार हो रहे लाचार

Agra News - कुर्राचित्तरपुर बाजार कई समस्याओं का सामना कर रहा है। व्यापारियों ने स्थानीय सुविधाओं की कमी, गंदगी, शौचालय की अनुपस्थिति और बिजली की कमी की शिकायत की है। बरसात में जलभराव और कच्चे रास्तों के कारण...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराFri, 18 April 2025 01:15 AM
share Share
Follow Us on
बोले आगरा: कुर्राचित्तरपुर बाजार में दिक्कतों के चलते दुकानदार हो रहे लाचार

इरादतनगर। इरादतनगर से सटा फतेहाबाद तहसील का कुर्राचितरपुर कभी समृद्ध बाजारों में शामिल रहा है। इस बाजार से तीन दर्जन से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। परचून, मोबाइल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रोनिक सामान, सराफ, कपड़ा, हार्डवेयर और भवन निर्माण सामग्री की दुकानें यहां हैं। लेकिन इन दिनों बाजार कई समस्याओं से जूझ रहा है। बुधवार को हुए आपके समाचार पत्र हिन्दुस्तान के बोले आगरा संवाद में व्यापारियों ने अपना दर्द बयां किया। समस्याओं की झड़ी लगा दी। मूलभूत सुविधाओं की कमी बतायी। स्थानीय दुकानदार बताते हैं कि बाजार में सुलभ शौचालय की व्यवस्था न है। इस कारण व्यापारियों व ग्राहकों को काफी दूर तक जाना होता है। काफी समय खराब होता है। उस दौरान दुकानदारी प्रभावित होती है। कुर्राचित्तरपुर के बाजार में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिसके कारण ग्राहकों व ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बाजार व गांव का पानी नालियों के माध्यम से नदी में जाकर गिरता है। अधूरे पड़े नाले के कारण नालियों का पानी गलियों में बहता रहता है। इसके कारण महिलाओं छोटे-छोटे बच्चों को निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में बाजार में जलभराव होता है। इससे कारोबार प्रभावित होता है।

संवाद के दौरान प्रकाश व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे। बताया गया कि बाजार में शाम के समय अंधेरा छाया रहता है जिसके कारण व्यापारियों को काफी असुविधा होती है। ग्राम पंचायत से मांग की गयी कि यहां पर्याप्त संख्या में स्ट्रीट लाइटें लगायी जाएं।

कुर्राचित्तरपुर क्षेत्र में एकमात्र बैंक हैं। इस कारण व्यापारियों व ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बैंक में काफी समय खराब होता है। वो ही समय दुकानदारी का होता है।

संवाद के दौरान आवागमन के साधनों की भी दिक्कत बतायी गयी।

व्यापारी बताते हैं कि उन्हें अपने निजी वाहन या डग्गेमार वाहनों से आगरा आना-जाना पड़ता है। रोडवेज की बसें नहीं चलती हैं। कई साल पूर्व सरकारी बसों का आवागमन होता था लेकिन उनके बंद होने के बाद अब डग्गेमार वाहनों का ही सहारा है।

इधर बाजार में सड़क पर बड़ी मात्रा में मिट्टी डली हुई है। इस कारण दिन भर धूल उड़ती है। इससे व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा मिट्टी को हटाया नहीं गया है। जिसके कारण दिनभर धूल से व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीमारी होने का खतरा है।

खारी नदी पार करके आते हैं ग्राहक

कुर्रा बाजार में आने के लिए छत्तपुरा, श्यारमऊ, झंडीपुर, झीलरा, शंकरपुर के ग्रामीण खारी नदी पार होकर आते हैं। इस नदी पर एक रपटा बना हुआ है। रपटा के दोनों ओर कच्चा मार्ग है। बरसात में कट जाता है। इसके कारण ग्राहकों को बाजार आने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों का कहना है कि यह मार्ग बन जाता है तो बाजार में इन गांव से आने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ जाएगी।

सुझाव

1. ग्राम पंचायत कुर्रा के बाजार में सार्वजनिक शौचालय और मूत्रालय का निर्माण जल्द कराए।

2. खारी नदी के रपटा के दोनों ओर पक्का रास्ता बने। ग्राहकों को आने में सुविधा होगी।

3. बाजार में स्ट्रीट लाइटें लगवायी जाएं। इससे दुकानदार को घर जाने में सुविधा होगी।

4. बाजार के मार्ग पर डली मिट्टी को संबंधित ठेकेदार को जल्द हटाने के लिए कहा जाए।

5. व्यापारियों को जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए सरकारी बस सेवा की शुरुआत की जाए।

शिकायत

1. कुर्रा के बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं है। व्यापारियों को काफी दूर तक जाना पड़ता है।

2. खारी नदी के रपटा के दोनों ओर कच्चे रास्ते हैं। दूसरी ओर से ग्राहकों को आने में काफी परेशानी होती है।

3. बाजार में स्ट्रीट लाइटें कम हैं। लगवायी जाएं। व्यापारियों को रात को घर आने -जाने में काफी परेशानी होती है।

4. बाजार के मार्ग पर इन दिनों मिट्टी डली हुई है। दिन भर धूल उड़ने से व्यापारी परेशान हो रहे हैं।

5. व्यापारियों को जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए डग्गेमार वाहन व निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है।

दुकानदारों का दर्द

1. बाजार से तीन दर्जन से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। हजारों ग्राहक प्रतिदिन आते हैं। लेकिन इन दिनों बाजार कई समस्याओं से जूझ रहा है।

नवल किशोर माहेश्वरी

2. बाजार में सुलभ शौचालय की व्यवस्था न है। इस कारण व्यापारियों व ग्राहकों को काफी दूर तक जाना होता है। काफी समय खराब होता है। उस दौरान दुकानदारी प्रभावित होती है।

सतीश चंद्र

3. बाजार में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिसके कारण ग्राहकों व ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां नियमित सफाई की जानी चाहिए।

नरेश वर्मा

4. बाजार व गांव का पानी नालियों के माध्यम से नदी में जाकर गिरता है। अधूरे पड़े नाले के कारण नालियों का पानी गलियों में बहता रहता है। बरसात के दिनों में बाजार में जलभराव होता है। इससे कारोबार प्रभावित होता है।

कन्हैया जादौन

5. बाजार में शाम के समय अंधेरा छाया रहता है जिसके कारण व्यापारियों को काफी असुविधा होती है। ग्राम पंचायत से मांग की गयी कि यहां पर्याप्त संख्या में स्ट्रीट लाइटें लगायी जाएं।

नाहर सिंह

6. कुर्राचित्तरपुर क्षेत्र में एकमात्र बैंक हैं। इस कारण व्यापारियों व ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बैंक में काफी समय खराब होता है। वो ही समय दुकानदारी का होता है।

मनोज बघेल

7. निजी वाहन या डग्गेमार वाहनों से आगरा आना-जाना पड़ता है। रोडवेज की बसें नहीं चलती हैं। कई साल पूर्व सरकारी बसों का आवागमन होता था। अब रोडवेज बस बंद हो गयी है।

ग्यानेंद्र सिंह

8. बाजार में सड़क पर बड़ी मात्रा में मिट्टी डली हुई है। इस कारण दिन भर धूल उड़ती है। इससे व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार द्वारा मिट्टी को हटाया नहीं गया है।

भूपेंद्र कुमार

9. कुर्रा बाजार में आने के लिए छत्तपुरा, श्यारमऊ, झंडीपुर, झीलरा, शंकरपुर के ग्रामीण खारी नदी पार होकर आते हैं। इस नदी पर एक रपटा बना हुआ है। रपटा के दोनों ओर कच्चा मार्ग है।

धनवान सिंह

10. खारी नदी से ग्राहकों को बाजार आने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों का कहना है कि यह मार्ग बन जाता है तो बाजार में इन गांव से आने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ जाएगी।

हरिओम माहेश्वरी

11. बाजार में सुरक्षा को भी लेकर चिंता रहती है। इसलिए पुलिस की गश्त शाम के समय जरूर होनी चाहिए। व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा जरूरी है।

टिंकू सिंह

12. बाजार में आवारा गोवंश काफी आतंक मचाते हैं। व्यापारियों के माल को खराब कर जाते हैं। इनसे हादसों की भी आशंका रहती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।