Married Woman Priya Hanged by In-Laws in Jaithpur Over Dowry Demand कार के लिए मार डाली विवाहिता , Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsMarried Woman Priya Hanged by In-Laws in Jaithpur Over Dowry Demand

कार के लिए मार डाली विवाहिता

Agra News - जैतपुर के लवेरापुरा गांव में विवाहिता प्रिया (21) की ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप है। 3 अक्टूबर को सुलह के बाद मायके पहुंचने पर ससुरालियों ने उसे वापस बुला लिया और रात में फांसी लगा...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSun, 6 Oct 2024 01:30 AM
share Share
Follow Us on
कार के लिए मार डाली विवाहिता

जैतपुर के लवेरापुरा गांव में कार के लिए विवाहिता प्रिया (21) को फांसी लगा कर मार डालने का आरोप ससुरालियों पर लगा है। ब्रहस्पतिवार को सुलह के बाद मायके पहुंचते ही ससुरालियों ने प्रिया को वापस बुला लिया था और रात में फांसी लगा दी। सैफई पीजीआई में उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी जान चली गई। दो साल पहले खेडा राठौर के उदयपुर गांव की प्रिया की शादी जैतपुर के लवेरापुरा गांव के सुनील कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली कार की मांग को लेकर प्रिया का उत्पीड़न कर रहे थे। प्रिया के पिता संजू ने पुलिस को बताया कि 3 अक्टूबर को पंचायत में सुलह के बाद प्रिया को बेटा मोहित मायके लाया था। मायके पहुंचते ही ससुरालियों ने प्रिया को तुरंत वापस बुला लिया। धमकी दी कि कार दोगे तो ही प्रिया मायके जाएगी, वरना मार दी जाएगी। चाची सास कुंती देवी ने मोहित को धक्के मार कर घर से निकाल दिया। विरोध पर ससुरालियों पति सुनील कुमार, ससुर अशोक कुमार, सास रामकुंवर, जेठ राजकुमार ने रस्सी से गले में फंदा कस कर प्रिया की हत्या कर दी। एसओ जैतपुर ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।