आग से कई छप्परपोश घर जलकर राख
Pilibhit News - गाँव मढ़ाखुर्द में अचानक आग लगने से लगभग एक दर्जन छप्परपोश घर जलकर राख हो गए। आग से ग्रामीणों को लाखों का नुकसान हुआ और आठ बकरियाँ भी मारी गईं। प्रशासन ने ग्रामीणों को मुआवजे का आश्वासन दिया है। आग...

अचानक लगी आग से करीब एक दर्जन छप्परपोश घर जलकर राख हो गए। इससे ग्रामीणों का लाखों रुपय का नुकसान हुआ है। आग से आठ बकरिया जलकर मर गई। ग्रामीणों के सहयोग से फायर कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। घटना की जानकारी होने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव जाकर जायजा लिया। सभी को मुआवजा का आश्वासन दिया है। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव मढ़ाखुर्द में गुरुवार की दोपहर में अचानक किसी तरह से एक छप्परपोश घर में आग लग गई। तेज हवा का साथ पाकर आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग का विकराल रूप देखकर लोगों ने काबू पाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। आग से आठ बकरियां जलकर मर गई। इसके अलावा घरों में रखा अनाज, कपड़े और कीमती सामान सहित पूरा सामान राख हो गया। जानकारी होने पर फायर कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर किसी तरह से काबू पाया। आग से राजेश, राम भरोसे, रंजीत, वीरेंद्र, डुकरा, पप्पू, मीना और विजय कुमार का घर पूरी तरह से राख के ढेर में बदल गया। ग्रामीणों का घरेलू सामान सहित जल गया तो पशु भी झुलस गए। जानकारी होने पर नायब तहसीलदार ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। ग्रामीणों को मुआवजा का आश्वासन दिया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, तहसील कलीनगर के थाना माधोटांडा के अंतर्गत मल्लपुर खजुरिया में गेहूं की कटाई के बाद बची जड़ों में अचानक आग लग गई। हालांकि इसमें लगी आग पर बाद काबू पा लिया गया। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।