Operation Sindoor Indian Soldiers Honorably Respond to Terrorist Attack in Pahalgam तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जोश, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsOperation Sindoor Indian Soldiers Honorably Respond to Terrorist Attack in Pahalgam

तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जोश

Agra News - जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की हत्या के बाद, भारतीय सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से जवाब दिया। भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों युवा...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 22 May 2025 08:42 PM
share Share
Follow Us on
तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जोश

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों की धरम पूछकर की गई हत्या के बाद ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश के वीर सेनिकों ने दुश्मन को करारा जवाब दिया। वीर सैनिकों के सम्मान में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी ने दक्षिण विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली। अग्रसेन सेवा सदन लोहा मंडी रोड से शुरू हुई तिरंगा यात्रा राजनगर बस्ती होती हुई राजा मंडी रेलवे फाटक पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. अलौकिक उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर किया। दक्षिण विधानसभा में निकाली गई तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की तादाद में युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के साथ अपना जोश दिखाया।

हाथों में तिरंगा और पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे कार्यकर्ताओं में उत्साह भर रहे थे। कार्यक्रम का संचालन दीपक खरे ने किया। इस मौके पर डॉ. यादवेन्द्र शर्मा, हेमन्त भोजवानी, मनोज गर्ग, संजय जैन, दिलीप वर्मा, ओमप्रताप सिंह, भगवानदास दक्ष, धीरज जैन, धीरज कोहली, राजू कुशवाह, देवेश पचौरी, राजेश प्रजापति, हेमन्त प्रजापति, रवि दिवाकर, सुनील करमचंदानी, रवि उपाध्याय, सत्तार, शौकीन, हरीओम शर्मा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।