राष्ट्र धर्म का सजीव स्वरूप थीं अहिल्याबाई होल्कर
Agra News - रानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत बुधवार को जिला संगोष्ठी का आयोजन हुआ। भाजपा के अभियान और रानी अहिल्याबाई के जीवन के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि एमएलसी...

रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के उपलक्ष में बुधवार को जिला संगोष्ठी हुई। अतिथियों ने भाजपा के अभियान के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन परिचय से भी अवगत कराया। संगोष्ठी जिला संयोजक महेन्द्र सिंह बघेल क़ी अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय हुई। मुख्य अतिथि शिक्षक एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा रहे। गोष्ठी का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि श्रीचंद्र शर्मा ने बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष में भाजपा प्रदेश के प्रत्येक जिले मे 21 से 31 मई तक अभियान चला रही है।
उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर को धर्म, न्याय और राष्ट्र धर्म का सजीव स्वरूप बताया। पिछड़ा आयोग क़े सदस्य महेंद्र सिंह राना, नवल कुलश्रेष्ठ, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी, डा. सांत्वना पाराशर, संचालक संजय सोलंकी, शिव कुमार भारद्वाज, डा. बीडी राणा, रामनिवास राजपूत, नरेंद्र परमार, मिथलेश वर्मा, जय सिंह वर्मा, कृष्णकांत वशिष्ठ, संजीव चौहान, डीएस पाल, डा. खूब सिंह, संजय पुंढीर, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।