RBS College Organizes Seminar on Contribution of Historical Figures to Indian Culture संस्कृति से ही हमारा अस्तित्व, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsRBS College Organizes Seminar on Contribution of Historical Figures to Indian Culture

संस्कृति से ही हमारा अस्तित्व

Agra News - आरबीएस कॉलेज के शिक्षा संकाय में 'भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में महापुरुषों का योगदान' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राणा सांगा, डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं तेजाजी जाट के...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराWed, 16 April 2025 09:48 PM
share Share
Follow Us on
संस्कृति से ही हमारा अस्तित्व

आरबीएस कॉलेज के शिक्षा संकाय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में महापुरुषों का योगदान : राणा सांगा, डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं तेजाजी जाट के विशेष संदर्भ में संगोष्ठी आयोजित की गयी। बुधवार को संगोष्ठी प्रज्ञा प्रवाह ब्रज प्रान्त सहयोग से आयोजित की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि संस्कृति वह है, जो हम हैं। संस्कृति से ही हमारा अस्तित्व है। मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र सिंह ने ऐतिहासिक महापुरुष राणा सांगा के जीवन पर प्रकाश डाला और कई ऐतिहासिक अनछुए पहलुओं से परिचित कराया। विशिष्ट अतिथि प्रो. विनोद कुमार ने कहा किसी भी सृजन का आधार ईश्वरीय शक्ति है। प्रज्ञा प्रवाह ब्रज प्रान्त के शोध सह समन्वयक राजपाल सिंह ने भारतीय संस्कृति पर और अधिक शोध की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के कम्प्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष प्रो. वीके सारस्वत ने बीज से बने वृक्षों की कहानी से सकारात्मक चिंतन पर बल दिया। तकनीकी सत्र में पीएचडी शोधार्थी, एमएड, बीएड के विद्यार्थियों द्वारा 113 से अधिक शोध पत्र, आलेखो को प्रस्तुत किए। धन्यवाद ज्ञापन विभागध्यक्ष प्रो. बसंत बहादुर सिंह ने किया। संचालन लक्ष्मी और संजना सोलंकी ने किया। मनोज गुप्ता, डॉ. हरीश चंद्रा, प्रमेश पाल, सुरेश कुमार सिंह, डॉ. ज्योति द्विवेदी, डॉ. अक्षय कुमार, दिनेश कुमार मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।