RSS Brij Prant Meeting Kirti Kumar Appointed New Prant Prakashak कीर्ति प्रांत के प्रचार प्रमुख, निरंकारी बने सह प्रचार प्रमुख, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsRSS Brij Prant Meeting Kirti Kumar Appointed New Prant Prakashak

कीर्ति प्रांत के प्रचार प्रमुख, निरंकारी बने सह प्रचार प्रमुख

Agra News - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ब्रजप्रांत योजना बैठक एटा में संपन्न हुई। इसमें कीर्ति कुमार को प्रांत का प्रचार प्रमुख बनाया गया। मनमोहन निरंकारी को सह प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। यह परिवर्तन संघ...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराMon, 14 April 2025 10:01 PM
share Share
Follow Us on
कीर्ति प्रांत के प्रचार प्रमुख, निरंकारी बने सह प्रचार प्रमुख

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ब्रजप्रांत योजना बैठक सोमवार को एटा में संपन्न हुई। इसमें प्रांत के कई महत्वपूर्ण दायित्वों में परिवर्तन करते हुए प्रचारक कीर्ति कुमार को प्रांत का प्रचार प्रमुख बनाया है। इससे पहले कीर्ति कुमार प्रांत के सह प्रचार प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे थे। वहीं, आगरा के विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी को प्रांत के सह प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी दी गयी है। मनमोहन निरंकारी इससे पहले आगरा में महानगर, विभाग प्रचार प्रमुख के दायित्व पर 14 वर्षों से कार्य कर रहे थे। पूर्व में मनमोहन निरंकारी विहिप के महानगर महामंत्री भी रह चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।