वेंस के जाने के बाद पहुंचे सैलानी, लगी लाइन
Agra News - अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के आगमन के कारण ताजमहल बुधवार को दोपहर 12 बजे तक बंद रहा। जैसे ही ताज खुला, सैलानियों का आगमन शुरू हुआ। गर्मी के मौसम में सुबह और शाम को अधिक भीड़ देखने को मिलती है।...

अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के आगमन को लेकर ताजमहल आम सैलानियों के लिए बुधवार को दोपहर 12 बजे तक बंद था। ऐसे में सैलानी भी ताजमहल के दीदार को नहीं पहुंचे। पश्चिमी गेट दोपहर तक सन्नाटे में रहा। जैसे ही उप राष्ट्रपति का काफिला वहां से निकला, उसके एक घंटे बाद सैलानियों के लिए ताजमहल खोल दिया गया। सूचना मिलते ही सैलानियों का आवागन शुरू हो गया। देर शाम से भीड़ उमड़ना शुरू हुई। लोगों का कहना था कि गर्मी का मौसम है। सुबह और शाम को सैलानियों की भीड़ रहती है। सुबह ताजमहल बंद होने से शाम को भीड़ बढ़ी है। गर्मियों के सीजन में सुबह से ही ताज पर देशी-विदेशी सैलानियों का आना शुरू हो जाता है। सुबह ठंडे-ठंडे में वे ताजमहल घूमना पसंद करते हैं। दोपहर में तापमान बढ़ने से पत्थर गर्म हो जाता है। यहां तापमान काफी बढ़ जाता है। सैलानियों की संख्या भी काफी कम हो जाती है। शाम को फिर से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। बुधवार को सुबह पश्चिमी गेट पर सन्नाटा पसरा हुआ था। यहां सैलानी तो दूर लपके भी गायब थे। महज पुलिसकर्मी तैनात थे। यहां पहुंचे इक्का-दुक्का पर्यटकों को उन्होंने दोपहर बाद ताज खुलने के बारे में बताया। दोपहर बाद जैसे ही ताजमहल खुला तो सैलानियों का आना शुरू हुआ। दोपहर करीब एक बजे तक पश्चिमी गेट पर एक हजार के करीब सैलानी थे। शाम होते ही सैलानियों की संख्या बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह ताजमहल देखने वाले लोग शाम वाली भीड़ के साथ पहुंचे। इससे भीड़ बढ़ी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।