शहर में सप्लाई को जा रही डेढ़ टन पॉलिथीन पकड़ी गई
Agra News - उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए प्लास्टिक और थर्माकोल पर पूर्ण प्रतिबंध के तहत नगर निगम ने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से डेढ़ टन पॉलिथीन जब्त किया। कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई पॉलीथिन को नष्ट किया जाएगा और...

नगर निगम कार्रवाई करते हुए एक ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा सप्लाई की के लिए भेजी गई डेढ़ टन पॉलिथीन और उससे बने सामान को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्लास्टिक और थर्माकोल पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध के तहत की गई। कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई पॉलीथिन को नष्ट करने के बाद री साइकिल के लिए निगम द्वारा अनुबंधित कंपनी को दिया जाएगा। नगर निगम प्रशासन को जानकारी मिली थी कि शास्त्रीपुरम स्थित एक ट्रांसपोर्ट एजेंसी द्वारा टेंपो में पॉलिथीन से भरे कट्टे सप्लाई के लिए भेजे जा रहे हैं। जानकारी पर सक्रिय हुई नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण प्रभारी डॉक्टर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सिकंदरा के पास से इस टेंपो को पकड़ लिया।
जांच में पाया गया कि ट्रक में प्रतिबंधित पॉलिथीन और उससे बना सामान भरा हुआ है, जिसे शहर के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जाना था। कुछ दिन पहले भी नगर निगम ने 6 टन सिंगल-यूज़ प्लास्टिक जब्त किया था। इस संबंध में पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय सिंह ने बताया कि सिंगल उसे प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को ही नहीं बल्कि गाय जैसे जानवरों की जान के लिए खतरा पैदा हो रहा है। प्रतिबंधित पॉलिथीन नालों में जाने से नालों का प्रभाव अवरुद्ध हो रहा है, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।