UP Agra Sales Girl Trapped Man in Honey Trap accused of Rape Took over Flat Wife Said Husband Missing सेल्स गर्ल ने हनी ट्रैप में फंसा लगाए रेप के आरोप, फ्लैट कब्जाया, पत्नी बोली- महीनेभर से पति गायब, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Agra Sales Girl Trapped Man in Honey Trap accused of Rape Took over Flat Wife Said Husband Missing

सेल्स गर्ल ने हनी ट्रैप में फंसा लगाए रेप के आरोप, फ्लैट कब्जाया, पत्नी बोली- महीनेभर से पति गायब

आगरा में एक महिला का पति कई दिनों से लापता है। आरोप है कि उनके पति को एक सेल्स गर्ल ने हनी ट्रैप में फंसाकर दुष्कर्म का मुकदमा लिखा दिया था। पति तब से लापता हो गए। सेल्स गर्ल ने उनके फ्लैट पर कब्जा कर लिया।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, आगराThu, 8 May 2025 06:41 AM
share Share
Follow Us on
सेल्स गर्ल ने हनी ट्रैप में फंसा लगाए रेप के आरोप, फ्लैट कब्जाया, पत्नी बोली- महीनेभर से पति गायब

आगरा में एक महिला का पति कई दिनों से लापता है। आरोप है कि उनके पति को एक सेल्स गर्ल ने हनी ट्रैप में फंसाकर दुष्कर्म का मुकदमा लिखा दिया था। पति तब से लापता हो गए। सेल्स गर्ल ने उनके फ्लैट पर कब्जा कर लिया। बुधवार को डीसीपी कार्यालय में महिला ने इस मामले में शिकायत की है और मदद की गुहार लगाते हुए बताया कि पति भी गायब हो गए हैं। वहीं, आरोप लगाने वाली लड़की ने उनके फ्लैट पर भी कब्जा कर लिया है। ऐसे में महिला परेशान होकर पुलिस के पास पहुंची है।

जानकारी के अनुसार सिकंदरा के रामरघु आनंदा निवासी नेहा शर्मा बुधवार कलक्ट्रेट में डीसीपी के कार्यालय शिकायत करने पहुंची थीं। आरोप लगाया कि उनके पति को एक सेल्स गर्ल ने हनी ट्रैप में फंसा लिया। पहले तो आरोप लगाने वाली लड़की ने उनके पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो पति के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद अपने अन्य साथियों की मदद से उनके फ्लैट पर भी कब्जा कर लिया।

ये भी पढ़ें:मेरठ में पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट, ऐक्शन में पुलिस, 2 अरेस्ट

महिला का कहना है कि आरोप लगने के बाद से पिछले महीने से उनके पति भी गायब हैं। बावजूद इसके सेल्स गर्ल पति के दोस्तों से 40 लाख रुपयों की मांग कर रही है। सेल्स गर्ल के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि वह पहले भी कई लोगों को फंसा चुकी है। उसका लोगों को फंसा कर पैसे एठना धंधा बना हुआ है। पहले उसने फिरोजाबाद निवासी एक युवक से निकाह किया था। 2018 में दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा दिया। अब महिला भी ऐसा ही उसके जाल में फंसकर न्याय के लिए चक्कर काट रही हैं। वहीं, महिला ने गुहार लगाई है कि पुलिस उसके पति को भी खोजे।