तीर्थ नगरी सोरों में 6.97 करोड़ से होंगे सौंदर्यीकरण व विकास कार्य
Agra News - पर्यटन विभाग द्वारा तीर्थ नगरी सोरों में 6 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण, मंदिरों की मरम्मत और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बजट...

पर्यटन विभाग के द्वारा तीर्थ नगरी सोरों में 6 करोड़ 97 लाख रुपये की लगात से सौंदर्यीकरण, मंदिरों की मरम्मत और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्य कराए जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बजट अभिभाषण में की गई घोषणा के बाद शासन ने विकास कार्यों के लिए धनराशि जारी कर दी है। यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन के द्वारा यह विकास कार्य किए जाएंगे। बुधवार डीएम मेधा रूपम ने बताया कि प्रदेश सरकार ने तीर्थ स्थल सोरों सूकरक्षेत्र के संपर्क मार्गों पर साइनेज बोर्ड की अवस्थापना के कार्य होंगे। सोरों आने वाले श्रद्धालुओं के लिए साइनेज बोर्ड से धार्मिक, ऐतिहासिक व पौराणिक स्थलों पर आवागमन में सुविधा होगी। श्रद्धालु एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से जा सकेंगे। मंदिरों व संपर्क मार्गों पर लगने वाले साइनेज बोर्ड पर मंदिरों के बारे में जानकारी भी लिखी होगी। इन कार्यों पर 3 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक धनराशि खर्च होगी। सोरों के प्राचीन धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और पर्यटन स्थलों की स्थापना के लिए भी 3 करोड़ 24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार के साथ ही मंदिरों के आस-पास श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाएं भी विकसित होंगी। जिसमें श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच, शेड, और प्रकाश व पेयजल की व्यवस्था होगी। इस विकास कार्यों का दायित्व प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड को दिया है। मंडलीय पर्यटन अधिकारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि, जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन में तीर्थ नगरी में सौंन्दर्यकरण के कार्य किए जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।