ट्रांस यमुना में सरे राह युवती से छेड़छाड़
Agra News - ट्रांस यमुना क्षेत्र की एक युवती दिनदहाड़े छेड़छाड़ का शिकार हुई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 23 मई को एक स्कूटी सवार युवक ने उसे पीछे से छेड़ा और घर की गली तक पीछा किया। युवती अब काम पर जाने में डर...

ट्रांस यमुना क्षेत्र निवासी एक युवती भयभीत है। सरे राह दिन दहाड़े उसके साथ छेड़छाड़ हुई। आरोपित ने बैखोफ होकर पीठ पर हाथ मार दिया। घर की गली तक पीछा किया। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। युवती एक कंपनी में कार्य करती है। उसने पुलिस को बताया कि घटना 23 मई शाम करीब 4:20 बजे की है। वह घर लौट रही थी तभी एक स्कूटी सवार अनजान युवक पीछे से आया। उसने हेलो बोला। इग्नोर कर दिया। उसने पीठ पर हाथ मार दिया तो वह सहम गई। तेजी से घर की ओर जाने लगी।
आरोपित छेड़छाड़ करते हुए गली तक आ पहुंचा। वह अब नौकरी पर जाने में डर रही है। कहीं आरोपित दोबारा उससे छेड़छाड़ न कर दे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।