मिलावट के नाम पर निर्दोष व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करें अधिकारी
Aligarh News - मिलावट के नाम पर निर्दोष व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करें अधिकारी फोटो.. उत्तर प्रदेश उद्योग

मिलावट के नाम पर निर्दोष व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करें अधिकारी फोटो.. उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चेयरमैन मानव महाजन के नेतृत्व में फूड अधिकारी से मिले व्यापारी मानव महाजन ने कहा व्यापार मंडल मिलावट का समर्थन नहीं करता है, लेकिन अनावश्यक उत्पीड़न नहीं किया जाए अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी ग्रेड दो दीनानाथ यादव से मुलाकात की। चेयरमैन मानव महाजन ने कहा कि अफसर मिलावट के नाम पर निर्दोष व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करें। व्यापार मंडल इसको कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीनानाथ यादव ने कहा कि विभाग किसी व्यापारी व दुकानदार का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं करता है।
जांच के दौरान सैंपलिंग कराई जाती है। फूड विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान को लेकर उप्र उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन मानव महाजन ने व्यापारियों के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग पहुंचे। महानगर चेयरमैन मानव महाजन ने कहा कि व्यापार मंडल मिलावट का पूर्ण रूप से विरोध करता है, लेकिन मिलावट के नाम पर व्यापारियों का शोषण का भी विरोध करता है। जांच के नाम पर कहीं भी किसी निर्दोष व्यापारी का उत्पीड़न न हो। महानगर अध्यक्ष दीपक वाष्र्णेय ने कहा कि जैसे प्रदेश सरकार ने मिलावट के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं उसी का अनुसरण करते हुए भी हम मिलावटखोरी का सख्त विरोध करते हैं। व्यापार मंडल कभी ऐसे व्यापारियों का साथ नहीं देगा। मिलावट करने वाले व्यापारियों के व्यापार मंडल खिलाफ है। चंद मुट्ठी भर मिलावट करने वाले गलत व्यापारियों की वजह से सभी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। व्यापारी समाज हमेशा देश एवं सरकार की सेवा के लिए सबसे पहले तत्पर रहता है। अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन दीनानाथ यादव ने कहा कि वह व्यापारियों के साथ हैं। उनमें जागरूकता पैदा करेंगे, जिससे वह गलत सामान बेचने से बचें। व्यापारियों से आग्रह किया कि वह अपने फूड लाइसेंस अवश्य बनवाएं। व्यापारियों ने सहायक खाद्य आयुक्त ग्रेड दो दीनानाथ यादव को पटका पहनाकर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने सहयोग और समन्वय की भावना को बढ़ावा देने पर चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय खावा, महामंत्री विवेक वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष प्रशांत वार्ष्णेय, राधेश्याम, उपेंद्र नीतू मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।