Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsCouples Reconcile with Help of Women Police Station and Family Counseling in Ambedkarnagar
तीन दम्पति एक साथ रहने को हुए राजी
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में महिला थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी और परिवार परामर्श प्रकोष्ठ के कर्मचारियों की मदद से तीन दम्पति एक साथ रहने के लिए राजी हुए। विवाद का मुख्य कारण बच्चों के होने पर खर्च बढ़ना था। दोनों...
Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरFri, 11 April 2025 12:20 AM

अम्बेडकरनगर। महिला थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी व परिवार परामर्श प्रकोष्ठ के कर्मचारी की मदद से तीन दम्पति एक साथ रहने के लिए राजी हुए। मामले की शिकायत पर थानाध्यक्ष के अलावां उपनिरीक्षक सुषमा, महिला हेल्प डेस्क की कर्मचारी आरक्षी प्रिया मिश्रा व आरक्षी सविता ने दोनों पक्षों को बुलाकर मध्यस्थ की जिसमें पाया गया कि बच्चों के हो जाने पर परिवार में खर्च बढ़ जाने पर दम्पति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पारिवारिक अलगाव उत्पन्न होने पर कलह बढ़ती जा रही थी। दोनों पक्षों ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया और एक साथ रहने के लिए राजी हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।