Cyber Crime Awareness Workshop Held at Pandit Deen Dayal Upadhyay Model Inter College जागरूकता से ही साइबर फ्रॉड से बचा जा सकता है: जय चंद, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsCyber Crime Awareness Workshop Held at Pandit Deen Dayal Upadhyay Model Inter College

जागरूकता से ही साइबर फ्रॉड से बचा जा सकता है: जय चंद

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में साइबर अपराध चुनौतियां और बचाव पर एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य जय चंद ने जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। पुलिस विभाग के...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरThu, 17 April 2025 12:25 AM
share Share
Follow Us on
जागरूकता से ही साइबर फ्रॉड से बचा जा सकता है: जय चंद

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पहितीपुर खजूरडीह में साइबर अपराध चुनौतियां और बचाव विषय पर एक कार्यशाला/विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य जय चंद ने कहा कि जागरूकता के माध्यम से साइबर फ्रॉड से बचा जा सकता है। आज के समय में लोग न जानकारी में शिकार हो रहे हैं। जनहित के इस संवेदनशील और तकनीकी विषय के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए पुलिस विभाग के साइबर अपराध शाखा के मुख्य आरक्षी विनोद कुमार एवं उनकी टीम द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उपस्थिति में साइबर सुरक्षा एवं बचाव के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर तमाम छात्र-छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। पुलिस विभाग से आए विशेषज्ञों ने उनकी तमाम शंकाओं का समाधान किया। प्रधानाचार्य जय चंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार सिंह एवं डॉ रिंका सिंह ने की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।