अम्बेडकरनगर-भौतिक वस्तुओं का सुख होता अल्प-बालक दास
Ambedkar-nagar News - राजेसुल्तानपुर में श्रीमदभागवत कथा और ज्ञानयज्ञ के दौरान बाबा बालक दास ने कहा कि भौतिक सुख अल्पकालिक है, असली सुख कृष्ण नाम के जाप से प्राप्त होता है। उन्होंने भक्ति, विश्वास और भगवान कृष्ण की लीलाओं...

राजेसुल्तानपुर। इस संसार में सुख जैसी कोई वस्तु नहीं है। भौतिक वस्तुओं का सुख अल्प होता है। यदि सुख प्राप्त करना है तो कृष्ण नाम का जाप करना होगा। यह विचार बुढ़िया माता स्थित रामजानकी मंदिर पर चल रहे श्रीमदभागवत कथा व ज्ञानयज्ञ में श्रोताओं को कथा का रसपान कराते हुए बाबा बालक दास ने बुधवार को प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भक्ति तभी परिपक्व होती है, जब ईश्वर के प्रति विश्वास का दायरा बढ़ता है। जब तक जीवन में संदेह रहता है तब तक उहापोह की स्थिति बनी रहती है। कथावाचक ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया।
कंस वध व रुक्मिणी विवाह का प्रसंग भी श्रोताओं ने सुना। इस दौरान यजमान रमेश चंद मद्धेशिया ने श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।